राजनीतिराष्ट्रीय

महिला को घर में बुला गंदी बात, BJP नेता का वीडियो वायरल; पार्टी ने निकाला

गुजरात में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता का अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। सुमुल के डायरेक्टर और बरडोली जिले के भाजपा नेता अजित पटेल का वीडियो सामने आने से सनसनी मच गई।

अहमदाबाद- गुजरात में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता का अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। सुमुल के डायरेक्टर और बरडोली जिले के भाजपा नेता अजित पटेल का वीडियो सामने आने के बाद राजनीति तेज हो गई। किरकिरी होते देख पार्टी ने पटेल को पार्टी से बाहर कर दिया है। उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी गई है। सुमूल के डायरेक्टर पद पर भी तलवार लटक गई है। खरवासा दूधमंडली उन्हें डायरेक्टर पद से हटाने का फैसला कर सकता है।

कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को जोरशोर से उठा रही है। सूरत जिला कांग्रेस महिला मोर्चा ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही है। वीडियो वायरल होने के बाद से ही भाजपा को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा था। यह वीडियो वॉट्सऐप ग्रुप्स और सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जा रहा है। पार्टी ने अजित पटेल की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी है। सूरत जिला बीजेपी अध्यक्ष ने पटेल पर ऐक्शन लिया।

 

Related Articles

Back to top button