छत्तीसगढ़

जोन अध्यक्ष के वार्ड में ही गंदगी तो बाकी वार्डों का क्या हाल?

जोन क्रमांक 6 में कचरे का अंबार, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल?

एम. डी. आरिफ की रिपोर्ट…

रायपुर। नगर निगम के जोन क्रमांक 6 में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही तस्वीरें क्या यह बताने के लिए काफी हैं कि सफाई व्यवस्था की निगरानी में कहीं न कहीं बड़ी चूक हो रही है?

सबसे बड़ा सवाल उस समय खड़ा होता है, जब जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता के क्षेत्र में ही जगह-जगह कचरा फैला हुआ दिखाई दे रहा है। जब जोन अध्यक्ष के वार्ड में ही कचरे का उठाव समय पर नहीं हो रहा है, तो फिर जोन क्रमांक 6 के बाकी वार्डों में सफाई व्यवस्था किस स्थिति में होगी?

नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था के लिए 38 कर्मचारियों की उपलब्धता और काम करने की बात कही जाती है, लेकिन जमीनी तस्वीरें क्या उस दावे से अलग कहानी नहीं बता रही हैं?
वार्ड क्रमांक 60 में भी बदहाली?
वहीं वार्ड क्रमांक 60 में खदान के पास पानी जमा होने वाले क्षेत्र में गंदगी और कचरे का ढेर दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों को यहां से गुजरते समय दुर्गंध के कारण नाक बंद करके निकलना पड़ रहा है।
और सबसे गंभीर सवाल यह है कि इसी क्षेत्र के सामने बच्चों का अस्पताल भी मौजूद है। ऐसे में आसपास फैली गंदगी और दुर्गंध से लोगों के स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ सकता है? क्या संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को इसकी जानकारी नहीं है?
स्वास्थ्य अधिकारी की निगरानी पर सवाल
अगर सफाई कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या होने के बावजूद कचरा समय पर नहीं उठ रहा है, तो इसकी निगरानी कौन कर रहा है?
क्या संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी अपने क्षेत्र का नियमित निरीक्षण कर रहे हैं?
क्या कचरा उठाव की व्यवस्था केवल कागजों में चल रही है या वास्तव में भी इसकी नियमित निगरानी हो रही है?
और अगर जोन क्रमांक 6 के अध्यक्ष के क्षेत्र में ही ऐसी स्थिति दिखाई दे रही है, तो फिर जोन के बाकी वार्डों की स्थिति क्या होगी?
महापौर की निगरानी पर भी सवाल
अब सवाल केवल स्वास्थ्य विभाग तक सीमित नहीं है। अगर लगातार वार्डों से सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायतें और तस्वीरें सामने आ रही हैं, तो क्या नगर निगम की शीर्ष स्तर पर इसकी निगरानी हो रही है?
क्या महापौर मीनल चौबे को जोन क्रमांक 6 की वास्तविक स्थिति की जानकारी है?
क्या जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब लेकर सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार कराया जाएगा?
अमन प्रकाश न्यूज़ आने वाले दिनों में जोन क्रमांक 6 के अलग-अलग वार्डों की जमीनी स्थिति को तस्वीरों और तथ्यों के साथ सामने लाएगा।
आप जुड़े रहिए अमन प्रकाश न्यूज़ के साथ और बताइए—
आपके वार्ड में सफाई व्यवस्था कैसी है?

Related Articles

Back to top button