3. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिले के पुलिस की ली समीक्षा बैठक, IG, SP, विधायक सहित सभी आला अधिकारी हुए मौजूद

रायपुर : राजधानी रायपुर में पुलिस अधिकारीयों की लंबे समय बाद समीक्षा बैठक ली गई, जिसमे लंबित सभी प्रकरण के निराकरण, यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। सभी अधिकारियों से क्राइम और इसे रोकने के संबंध में जानकारी ली। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपराधियों के मन में भय जनता के मन में विश्वास को लेकर अधिकारियों से चर्चा की ।
इस बैठक में सीसीटीवी कैमरा को लेकर भी चर्चा हुई, अवैध शराब, साइबर सेल को और मजबूत करने की चर्चा हुई, वही लाइसेंसी रिवॉल्वर और पिस्टल का परीक्षण करे और आवश्यक है तो रखने की अनुमति प्रदान करने पर विचार-विमर्श किया गया।
बता दे कि नया रायपुर में क्राइम रोकने रात में गस्त और पेट्रोलिंग बढ़ने के निर्देश दिए है। यदि प्रशिक्षण की आवश्यकता है तो उसकी भी पूर्तिकरने के निर्देश दिए। बल की कमी दूर करने पर भी चर्चा हुई। ई चालान की कार्रवाई तेज करने, क्राइम ब्रांच की मजबूती के लिए प्रयास करने, मुखबिर प्रथा को सक्रिय करने, कोटवारों द्वारा गांव की साप्ताहिक जानकारी पुनः प्रदान करने, रात 12 बजे के बाद बाइक पेट्रोलिंग को बढ़ावा देने, पुलिस पेट्रोल पंप को बढ़ाने, पुलिस के अच्छे काम को प्रचार की आवश्यकता पर भी विचार किया गया. वही जितने मुद्दों पर चर्चा हुई उसे कल से ही प्रारंभ करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए गए.



