छत्तीसगढ़

जोन क्रमांक 6 में व्यवस्था चरमराई? स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

एम. डी. आरिफ की रिपोर्ट…

रायपुर। रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 6 क्षेत्र में सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। क्या जोन क्षेत्र के कई वार्डों में सफाई व्यवस्था अपनी पटरी से उतर गई है? क्या नालियों की नियमित सफाई और समय पर कचरा उठाव नहीं होने से जनता परेशान है?
स्थानीय स्तर पर यह सवाल भी उठ रहा है कि जब प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मचारियों की संख्या 38 बताई जाती है, तो मौके पर काम करते हुए कर्मचारियों की संख्या कई जगह इससे काफी कम क्यों दिखाई देती है? क्या कर्मचारियों की वास्तविक उपस्थिति की नियमित निगरानी हो रही है?
नालियां गंदगी से भरी क्यों नजर आती हैं? कचरे का समय पर उठाव क्यों नहीं हो रहा? अगर व्यवस्था ठीक है तो फिर जनता के बीच नाराजगी क्यों दिखाई दे रही है?

आने वाले अंकों में परत-दर-परत होगा खुलासा!
जोन क्रमांक 6 के हर वार्ड, हर गली और हर चौक-चौराहे की जमीनी हकीकत एक-एक करके सामने रखी जाएगी।
सफाई व्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी तक—कहां है लापरवाही और जिम्मेदार कौन?
बने रहिए अमन प्रकाश न्यूज़ के साथ।


सिर्फ सफाई ही नहीं, बल्कि खाद्य सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल सामने आ रहे हैं। कई स्थानों पर खाद्य सामग्री खुले में, गंदगी और कीचड़ के आसपास बिकती नजर आती है। वहीं कुछ इलाकों में खाद्य सामग्री बेचने वाले क्षेत्रों के आसपास धूम्रपान और कथित मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
ऐसे में सवाल है कि जोन के स्वास्थ्य विभाग की नियमित निगरानी आखिर कहां है? क्या केवल कभी-कभार चालानी कार्रवाई कर देना ही पर्याप्त है, या खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और बिक्री स्थलों की नियमित जांच भी जरूरी है?
अगर प्रत्येक वार्ड में निर्धारित सफाई व्यवस्था और कर्मचारी उपलब्ध हैं, तो मैदानी स्तर पर उनकी वास्तविक उपस्थिति और कार्य की निगरानी कौन कर रहा है?
अब सबसे बड़ा सवाल—
क्या इसकी जिम्मेदारी जोन कमिश्नर की है? स्वास्थ्य अधिकारी की? जोन अध्यक्ष की? या संबंधित पार्षदों की?
जनता जानना चाहती है कि जोन क्रमांक 6 की सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्था की जवाबदेही आखिर किसकी है?
अगर समय रहते व्यवस्था की समीक्षा नहीं की गई, तो क्या आने वाले समय में जोन क्रमांक 6 की स्थिति और गंभीर नहीं हो सकती?
अमन प्रकाश न्यूज़ का सवाल—जिम्मेदार कौन, जवाब देगा कौन?

 

Related Articles

Back to top button