राष्ट्रीय

गुजरात में भाजपा से बगावत कर 2 बार के विधायक ’आप’ में हुए शामिल

गुजरात के खेड़ा जिले में मटर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे केसरीसिंह सोलंकी ने इस बार चुनावों में टिकट नहीं दिये जाने से नाराज होकर पार्टी से बगावत करते हुए अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (Kesarisinh Solanki joins AAP) में शामिल हो गए है।

एम.डी. आरिफ की रिपोर्ट………

गांधीनगर |  गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 का घमासान जोरों है तो नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जोरों है। चुनावों में टिकट काटे जाने से नाराज कई नेता अपने बगावती तेवर दिखाते हुए दूसरी पार्टियों का रूख कर रहे हैं। ऐसे में अब भाजपा के एक विधायक को टिकट नहीं मिलने के कारण पार्टी से बगावत करते हुए दूसरी पार्टी का दामन थाम लिया है।

गुजरात के खेड़ा जिले में मटर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे केसरीसिंह सोलंकी ने इस बार चुनावों में टिकट नहीं दिये जाने से नाराज होकर पार्टी से बगावत करते हुए अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (Kesarisinh Solanki joins AAP) में शामिल हो गए है। सोलंकी मातर विधानसभा सीटी से 2 बार चुनाव जीत चुके हैं। इसके बाद भी पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया।

केसरीसिंह सोलंकी के भाजपा को छोड़कर ‘आप’ को जॉइन करने की जानकारी ’आप’ पार्टी के राज्य इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने ट्विटर पर साझा की है। बता दें कि, 2014 में तत्कालीन विधायक देवुसिंह चौहान के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद केसरीसिंह सोलंकी ने मातर सीट पर उपचुनाव जीता था। इसके बाद सोलंकी ने बीजेपी के टिकट पर 2017 का विधानसभा चुनाव भी जीता था।

कई बड़े और दिग्गज नेताओं को नहीं दिया टिकट
गौरतलब है कि, भाजपा ने अपने 160 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 2017 में चुनाव लड़ने वाले कई विधायकों को पत्ता साफ कर दिया है। कई बड़े और वरिष्ठ नेताओं को भी चुनाव में टिकट नहीं दिया गया है। जिनमें डिप्टी सीएम नितिन पटेल और पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button