“दिल्ली में स्वच्छता का सम्मान, रायपुर में गंदगी से संग्राम! अपने ही पार्षदों ने क्यों जड़ा जोन कार्यालय में ताला?”
क्या दिल्ली में स्वच्छता का सम्मान और रायपुर में गंदगी का अंबार? सत्ता पक्ष के पार्षदों ने ही जोन कार्यालय में जड़ा ताला!

रायपुर। राजधानी रायपुर की सफाई व्यवस्था को लेकर अब सवाल केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्ताधारी दल के पार्षद भी उठा रहे हैं। एक तरफ महापौर और नगर निगम के आला अधिकारी स्वच्छता का सम्मान हासिल करने दिल्ली पहुंच रहे हैं, तो दूसरी तरफ रायपुर में सफाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर सत्ताधारी पक्ष के पार्षदों को अपने ही जोन कार्यालय में ताला लगाने की नौबत क्यों आ रही है?
आखिर यह कैसा स्वच्छता मॉडल है, जहां सम्मान के मंच पर शहर की उपलब्धियां गिनाई जा रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत में कचरे के ढेर, बजबजाती नालियां और गंदगी से आम जनता परेशान है?
सवाल यह भी है कि जब सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि ही अपने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हैं, तो फिर नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल क्यों न उठें?

क्या स्वच्छता का पुरस्कार केवल कागजों और आंकड़ों के आधार पर हासिल किया जा रहा है? क्या शहर के प्रत्येक वार्ड की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया गया है? क्या सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से जवाबदेही तय की गई है?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी नगर निगम की है, तो आखिर पार्षदों को विरोध स्वरूप जोन कार्यालय में ताला लगाने की जरूरत क्यों पड़ रही है?
दिल्ली में सम्मान हासिल करना निश्चित रूप से शहर के लिए गौरव की बात हो सकती है, लेकिन उस सम्मान की असली कसौटी रायपुर की सड़कें, वार्ड, तालाब और नालियां हैं।
अमन प्रकाश न्यूज़ का सवाल है—क्या रायपुर को स्वच्छता का सम्मान केवल दिल्ली में मिलेगा या शहर की जनता को भी अपने वार्डों में स्वच्छता दिखाई देगी?
अब देखना यह होगा कि महापौर और नगर निगम प्रशासन इन सवालों का जवाब देते हैं या फिर सफाई व्यवस्था की बदहाली के बीच स्वच्छता के दावों का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा।



