छत्तीसगढ़

अयोध्या में जन रामायण महोत्सव साहित्यकारों का होगा जमावड़ा,समाजसेवी डॉ आरती उपाध्याय होंगी शामिल

साहित्यकार, कवित्री, आलोचक, अनुवादक और समाजसेवी डॉ आरती उपाध्याय ने अवगत कराया कि भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने वाले साहित्यकारों की सहभागिता सुनिश्चित।

एम.डी. आरिफ की रिपोर्ट………

अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति संगम साहित्योदय के बैनर तले अयोध्या में आगामी 19-20 नवम्बर को श्रीराम लला अंतरराष्ट्रीय साहित्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। अयोध्या के जानकी महल में आयोजित जन रामायण उत्सव में दुनियाभर के कवि, लेखक, साहित्यकार और कलाकारों का विशाल जमावड़ा लगेगा। इस मौके पर विश्व के सबसे अनूठे साझा महाकाव्य जन रामायण सहित कई पुस्तकों का भव्य विमोचन, कवि सम्मेलन, विचार गोष्ठी, सम्मान समारोह और साहित्यिक पर्यटन होगा। दो दिवसीय साहित्य समागम में देश के कई लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार और कलाकार शामिल होंगे। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को साहित्योदय रत्न सम्मान दिया जाएगा।

आयोजन की अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार डॉ बुद्धिनाथ मिश्र करेंगे। इस भव्य कार्य क्रम में पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी आ रही हैं साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य व्यक्तियों के पहुँचने की संभावना है। इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ से रश्मि लता मिश्रा, सीमा निगम, राम मणि यादव, अशरफी लाल सोनी, अपराजिता शर्मा, नीता झा, डॉ आरती उपाध्याय, शुभा शुक्ला तथा भारती यादव ‘मेधा’ भी अपनी सहभागिता दर्ज कर रहे हैं।

साहित्योदय के संस्थापक अध्यक्ष कवि पंकज प्रियम ने बताया कि जन रामायण स्वयं में एक अनूठा साझा कव्यग्रन्थ है जिसमें विश्व के सौ से अधिक रचनाकारों ने मिलकर सहज, सरल और सरस जनभाषा में लिखा है। इसको लेकर गत वर्ष 5-6 दिसम्बर को जन रामायण पर साढ़े 26 घण्टे का ऑनलाइन कवि सम्मेलन कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका है। उन्होंने बताया कि साहित्योदय पिछले कई वर्षों से साहित्य कला और संस्कृति के प्रचार प्रसार में कार्य कर रहा है। कोरोना काल मे सबसे पहले और सर्वाधिक 2 हजार से अधिक ऑनलाइन कवि सम्मेलन/काव्यपाठ/सम्मान करवा चुका है। साहित्योदय प्रकाशन के तहत अबतक कई पुस्तकें छप चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button