राष्ट्रीय

Diwali पूजा Shubh मुहूर्त २०२२ : 24 या 25 अक्‍टूबर, किस दिन मनाई जाएगी दीपावली, ये होगा लक्ष्मी पूजन का का सही समय सही समय

Diwali Shubh Muhurat 2022: हिन्दू पंचांग के अनुसार 24 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होगी। उस दिन निश्चित काल में अमावस्या तिथि रहेगी। वहीं, 25 अक्टूबर को अमावस्या तिथि प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो रही है।

Diwali पूजा Shubh मुहूर्त २०२२भारत का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को आता है। लेकिन इस बार दीपावली दो तारीखों के पेंच में फंसी हुई है। इस साल 24 और 25 अक्टूबर दोनों ही दिन अमावस्या है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 24 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होगी। उस दिन निश्चित काल में अमावस्या तिथि रहेगी। वहीं, 25 अक्टूबर को अमावस्या तिथि प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो रही है। इसलिए 24 अक्टूबर को पूरे देश में दीपावली मनाई जाएगी। चलिए अब जानते हैं दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त।

कब से कब तक मनाई जाएगी दीपावली

हिंदू पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि का समापन 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी। अमावस्या तिथि 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। यानी 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट से लेकर 25 अक्टूबर शाम 4 बजकर 19 मिनट तक दिवाली मनाई जाएगी।

लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

हिन्दू पंचांग के अनुसार 24 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त शाम 6 बजकर 54 मिनट शाम से रात 8 बजकर 18 मिनट तक है, जो एक घंटे 24 मिनट रहेगा। हालांकि अलग-अलग मान्यताओं के अनुसार कुछ जानकारी अलग-अलग समय भी बता रहे हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button