राजनीतिराष्ट्रीय

G-23 नहीं उतारेगा उम्मीदवार, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में दिग्विजय सिंह पर भी नया सस्पेंस

पंजाब से पार्टी सांसद मनीष तिवारी के मैदान में उतरने पर अटकलें लगाई जा रही थीं। इधर, थरूर के भी प्रस्तावकों को लेकर भी स्थिति साफ नहीं पाई है।

नई दिल्ली-  कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में G-23 उम्मीदवार की अटकलों पर विराम लगता नजर आ रहा है। खबर है कि समूह ने चुनाव में नया उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। हालांकि, केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। वह भी इस समूह का हिस्सा रहे हैं। उनके अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, दिग्विजय सिंह भी पर्चा दाखिल कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि G-23 समूह कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगा। इससे पहले पंजाब से पार्टी सांसद मनीष तिवारी के मैदान में उतरने पर अटकलें लगाई जा रही थीं। इधर, थरूर के भी प्रस्तावकों को लेकर भी स्थिति साफ नहीं पाई है। हाल ही में समूह ने वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा के आवास पर बैठक की थी।

दिग्विजय पर नया सस्पेंस
गुरुवार तक कहा जा रहा था कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नामांकन दाखिल कर सकते हैं। उन्होंने खुद ‘संभवत:’ इस बात की पुष्टि की थी। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि वह नए उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक हो सकते हैं। एक चैनल से बातचीत में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने इस बात के संकेत दिए हैं।

खड़गे के प्रस्तावक कौन होंगे?

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रमोद तिवारी खड़गे के प्रस्ताव होने जा रहे हैं। यह जानकारी तिवारी ने दी है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि सिंह भी खड़गे के प्रस्तावकों में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा वरिष्ठ नेता एके एंटनी के भी प्रस्तावक बनने को लेकर अटकलें जारी हैं। इससे पहले कहा जा रहा था कि एंटनी भी चुनाव में उतर सकते हैं, लेकिन उन्होंने इन बातों से इनकार कर दिया था।

G-23 की बैठक
गुरुवार को शर्मा के आवास पर हुई बैठक में मनीष तिवारी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल थे। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर बन रही स्थिति पर चर्चा की थी। संभावनाएं जताई जा रही थी कि समूह का एक नेता शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button