छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

CM भूपेश ने दिए इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने के संकेत.रायपुर ​​​​​एयरपोर्ट में आधुनिक नए ATC टावर की शुरुआत

छत्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहली बार हाईटेक एटीसी टावर शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस नई शुरुआत के साथ रायपुर से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने के संकेत दिए हैं।

रायपुर- छत्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहली बार हाईटेक एटीसी टावर शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस नई शुरुआत के साथ रायपुर से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने के संकेत दिए हैं। सीएम ने ट्वीट कर कहा- नये एटीसी टॉवर की शुरुआत हुई है। यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की दिशा में यह एक बड़ी उपलब्धि है। इसे साकार करने में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तत्परता के साथ कदम उठाए गए। समन्वय किया गया।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहली बार हाईटेक एटीसी टावर शुरू किया गया है। इस नए टावर को पिछले लंबे वक्त से एयरपोर्ट रनवे के आखिरी छोर पर तैयार किया जा रहा था। गुरुवार को इसे शुरू कर दिया गया। नया टावर मुंबई, दिल्ली, चेन्नई जैसे शहरों के एटीसी टावरों जैसे आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस एटीसी टावर के शुरू हो जाने से अब रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बड़े विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ के लिए बेहतर साबित होगा।

कार्गो, फाइटर प्लेन, जंबो विमान कर सकेंगे लैंडिंग
नए टावर के शुरू हो जाने से अब रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर सेना के कार्गो, फाइटर प्लेन, जंबो जेट और एअरबस जैसे बड़े विमान आसानी से लैंड कर सकेंगे। एटीसी टावर में बैठकर 360 डिग्री पर निगरानी की जा सकती है। 40 मीटर ऊंचा यह टावर छत्तीसगढ़ के ऊंची इमारतों में से एक है। बता दें कि रायपुर में एयर कार्गो हब का निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। माना एयरपोर्ट में एयर कार्गो हब बनने से सबसे ज्यादा लॉजिस्टिक क्षेत्र में फायदा होगा। नौकरियों में बूम आएगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। भोपाल में मध्‍य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक भी यह मुद्दा उठा था।

Related Articles

Back to top button