खेलराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ ओलंपिक से पारंपरिक खेलों को मिलेगा प्रोत्साहन

महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ ओलंपिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महती योजना है, जो राज्य के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित किए जाने से संबंधित है। इसलिए विभिन्ना स्तरों पर खेली जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं का त्रुटिरहित सफल आयोजन सुनिश्चित कराएं।

कोरबा । महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ ओलंपिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महती योजना है, जो राज्य के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित किए जाने से संबंधित है। इसलिए विभिन्ना स्तरों पर खेली जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं का त्रुटिरहित सफल आयोजन सुनिश्चित कराएं।

जोन में शामिल वार्डो के वार्ड पार्षदों व जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें। नगर निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभा कक्ष में छत्तीसगढ़ ओलंपिक के तहत 15 अक्टूबर से प्रारंभ होने जा रहे जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए नियुक्त जोन अध्यक्षों व अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक महापौर राजकिशोर प्रसाद ने ली। साथ ही आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। महापौर प्रसाद ने क्लब स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की समीक्षा करते हुए कहा कि क्लब स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के पश्चात अब 15 से 20 अक्टूबर तक जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना हैं। इसलिए निगम क्षेत्र के सभी 17 खेल जोन में इन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कराएं। महापौर प्रसाद ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के चार वार्ड व आठ क्लब को सम्मिलित करते हुए एक जोन बनाया गया है। इस प्रकार निगम क्षेत्र में कुल 17 जोन में जोन स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्ना होनी हैं। उन्होंने कहा कि सभी 17 खेल जोन में निगम के एमआइसी सदस्यों, पार्षदों व जनप्रतिनिधियों को मेरी ओर से नामांकित किया गया है,

इन नामांकित जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करें। इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सपना चौहान, पालूराम साहू, रवि चंदेल, अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, अधीक्षण अभियंता एमके वर्मा, उपायुक्त पवन वर्मा, बीपी त्रिवेदी, जोन अध्यक्ष एके शर्मा, आरके माहेश्वरी, एमएन सरकार, विनोद शांडिल्य, अखिलेश शुक्ला, भूषण उरांव, तपन तिवारी, डीसी सोनकर, प्रकाश चन्द्रा, विवेक रिछारिया, एचआर बघेल, गोयल सिंह विमल, आकाश अग्रवाल, राहुल मिश्रा, विनोद नेताम, रघुराज सिंह, रामेश्वर कंवर, अरविंद सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button