राष्ट्रीय
रायपुर का दल आज शहर में दिखेगा सफाई व्यवस्था
डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनों से घरों से कचरा एकत्र कर यहां पर लाया जाता है उसके बाद यहां से ट्रेंचिंग ग्राउंड पर पहुंचाया जाता है। दिल के सदस्य 56 दुकान पहुंचेंगे और यहां के मार्केट में हुए कायाकल्प को समझेंगे।

इंदौर। स्वच्छ सर्वेक्षण में छोटी बार्बी नंबर वन का ताज हासिल करने और सेवन स्टार शहर बनने के कारण इंदौर की ख्याति प्रदेश ही नहीं देश भर में फैल रही है। यही वजह है कि विगत दो-तीन वर्षों से देश के अन्य शहरों से नगरी निकाय के अधिकारी और जनप्रतिनिधि इंदौर में सफाई व्यवस्था के लिए हुए कार्यों को देखने के लिए आ रहे हैं। सोमवार को रायपुर के नगरी निकाय के नवनियुक्त अधिकारियों का दल इंदौर की सफाई व्यवस्था को देखने पहुंचा।
नगर निगम के अधिकारियों व एनजीओ की टीम द्वारा इस दल के सदस्यों को लोकमान्य नगर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था दिखाई गई। अधिकारियों ने देखा कि किस तरह लोग अपने घरों से गिला सूखा, प्लास्टिक व अन्य छह तरह का कचरा अलग- अलग करके वाहनों में डालते हैं।
इसके बाद दल के सदस्यों को आईटी पार्क स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन दिखाया जाएगा। डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनों से घरों से कचरा एकत्र कर यहां पर लाया जाता है उसके बाद यहां से ट्रेंचिंग ग्राउंड पर पहुंचाया जाता है। दल के सदस्य आज ट्रेंचिंग ग्राउंड पर बायो सीएनजी प्लांट और सूखे कचरे के पृथक्करण प्लांट का भी अवलोकन करेंगे। इसके अलावा दल के सदस्य यहां पर तोड़े गए भवनों के मलबे से बनाई जाने वाली ईटें, पेवर ब्लाक के सी एंड डी वेस्ट प्लांट का भी अवलोकन करेंगे। दिल के सदस्य 56 दुकान पहुंचेंगे और यहां के मार्केट में हुए कायाकल्प को समझेंगे। इसके अलावा शहर में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन करेंगे।



