छत्तीसगढ़

जोनअध्यक्ष एवं पार्षद बद्री प्रसाद गुप्ता की माताजी तुलसा देवी गुप्ता का निधन,अमन प्रकाश न्यूज़ परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि

रायपुर। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि शहीद राजीव पांडेय वार्ड क्रमांक 62 के पार्षद एवं जोन क्रमांक 06 के अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता की माताजी स्वर्गीय श्रीमती तुलसा देवी गुप्ता का आज सुबह स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते निधन हो गया।
उनके निधन से गुप्ता परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर है। स्वर्गीय श्रीमती तुलसा देवी गुप्ता के अंतिम दर्शन एवं अंत्येष्टि कार्यक्रम में परिजन, शुभचिंतक एवं क्षेत्रवासी शामिल होंगे।

अंत्येष्टि यात्रा
📅 दिनांक 03 सितंबर 2026, गुरुवार
⏰ प्रातः 09:00 बजे
📍 पार्षद कार्यालय, राधा-कृष्ण मंदिर के पास, संजय नगर, टिकरापारा से
➡️ मारवाड़ी श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी।


समस्त शोकाकुल गुप्ता परिवार ने परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों से अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।
अमन प्रकाश न्यूज़ परिवार की ओर से स्वर्गीय श्रीमती तुलसा देवी गुप्ता जी को विनम्र श्रद्धांजलि।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल गुप्ता परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button