छत्तीसगढ़राजनीति

जीत के दावे के साथ नामांकन के अंतिम दिन न पा अध्यक्ष पद सहित पार्षद पद के लिए 50 आवेदन हुए दाखिल।  

सरायपाली/विकास नंद/

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन अपनी- अपनी जीत के दावे के साथ अध्यक्ष पद के लिए भाजपा, कांग्रेस द्वारा घोषित प्रत्याशी और निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन तो वहीं सरायपाली नगर पालिका के 15 वार्डों के पार्षद पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत् अंतिम तिथि में कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए और अध्यक्ष वहीं भाजपा कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशीयों ने अपने समर्थकों के साथ अनुविभागीय कार्यालय पहुंच कर अपने नामांकन फार्म जमा किए। नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक होने बाद नगरीय निकाय चुनाव रोचक होने से इंकार नहीं किया जा सकता तो वहीं भाजपा कांग्रेस से नाराज़ कार्यकर्ता भी चुनौती बन सकते हैं। बहरहाल अब यह देखना दिलचस्प रहेगा की आने वाले समय में कौन अपना नामांकन वापस लेते हैं। और कौन से प्रत्याशी चुनाव मैदान में अंतिम लड़ाई तक डटे रहते हैं।

Related Articles

Back to top button