Uncategorized

नई दुनिया प्रेस से जुड़े विकास मिश्रा का आकस्मिक निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

रायपुर। अत्यंत दुखद समाचार है कि नई दुनिया प्रेस से जुड़े विकास मिश्रा, पिता स्वर्गीय अमरधारी मिश्रा, उम्र 41 वर्ष, का आज सुबह लगभग 9 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, मित्रों एवं परिचितों सहित पत्रकारिता से जुड़े लोगों में शोक की लहर है।
विकास मिश्रा, आशीष मिश्रा एवं मनीष मिश्रा के छोटे भाई थे। सरल एवं मिलनसार स्वभाव के विकास मिश्रा से जुड़े लोगों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

🕊️ अंतिम यात्रा
उनकी अंतिम यात्रा 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे उनके निवास स्थान बजरंग नगर, साहू पान मसाला गली, रायपुर से महादेव घाट मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

अमन प्रकाश न्यूज़ परिवार की ओर से विकास मिश्रा के आकस्मिक निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Related Articles

Back to top button