छत्तीसगढ़

जनहित के मुद्दों को लेकर 11 अगस्त को छुरिया में जंगी प्रदर्शन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेगी धरना, आमसभा और चक्का जाम; सड़क, पुल-पुलिया, बिजली दर और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी

छुरिया। जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया आगामी 11 अगस्त को ब्लॉक मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन, आमसभा एवं चक्का जाम करने जा रही है। प्रदर्शन के माध्यम से क्षेत्र की जर्जर सड़कों, पुल-पुलियों, बढ़ती बिजली दरों और किसानों की समस्याओं सहित स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्लॉक मुख्यालय छुरिया में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।


कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ब्लॉक मुख्यालय छुरिया को विभिन्न गांवों से जोड़ने वाले कई प्रमुख मार्गों की स्थिति खराब है। वनांचल क्षेत्रों के मार्गों के साथ-साथ गांवों को जोड़ने वाले पुल-पुलिया भी जर्जर स्थिति में हैं, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस सरकार का ध्यान आकर्षित करेगी।
इसके अलावा बिजली की बढ़ती दरों, किसानों को हो रही परेशानियों तथा क्षेत्र से जुड़े अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर भी प्रदर्शन के माध्यम से सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में राजनांदगांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव, खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी राजू सिंह राजपूत सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में प्रमुख रूप से रितेश जैन, पूरन नेताम, राजकुमार सिन्हा, चुम्मन साहू, राजकुमारी सिन्हा, सीमा यादव, जावेद मेमन, मनोज सिन्हा, प्रदीप पटेल, कन्हैया कोले, अमित अग्रवाल, राम साहू, दिनु साहू, नीलेश पाल, अश्वन सिन्हा, आरिफ खान, महानन्द खोबरागढ़े, विनोद मंडलोई, जीवन खाड़े, रोशन रजक, दीपक जगने एवं भावेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस ने 11 अगस्त के प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button