छत्तीसगढ़

निर्मला पांडेय के मार्गदर्शन में खौली स्कूल में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन

विद्यार्थियों ने पेंटिंग, पोस्टर और भाषण के माध्यम से दिया स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

खौली, विकासखंड आरंग। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खौली में सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, स्वच्छता के प्रति जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के साथ-साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम प्रभारी निर्मला पांडेय, श्रीमती संगीता पैकरा एवं श्री केदार साहू के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। पेंटिंग, पोस्टर निर्माण एवं भाषण जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छता, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर शासकीय मिडिल स्कूल खौली के प्रधान पाठक द्वारा न्योता भोज का भी आयोजन कराया गया। इसमें विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों ने सहभागिता की। न्योता भोज के माध्यम से विद्यार्थियों को सामूहिकता, सहयोग, आपसी सद्भाव और मिल-जुलकर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य श्री पंचराम साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीमती सुनीता मंद्रे, श्रीमती गीतांजलि अवस्थी, श्रीमती पूजा साहू, जयश्री, श्री दिलीप यादव, डॉ. माधुरी गुप्ता, श्रीमती ऋतभरा चंद्राकर, श्री तीज चंदेल, श्रीमती गीता बैरागी, श्रीमती संगीता पैकरा, श्री इंद्र कुमार कोसले, श्री सुपेत कुमार साहू, श्री विद्यासागर वर्मा, श्री मेष राम साहू, श्री यश कुमार साहू, श्री उगेश कुमार साहू, श्रीमती सपना बढ़ोदिया, श्रीमती सरिता तिवारी, श्रीमती विनिता देव एवं श्रीमती रश्मि शुक्ला सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शाला समिति के अध्यक्ष श्री शिव कुमार चंद्राकर तथा पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक श्री के.के. चंद्राकर भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े कार्यों में निरंतर सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान विद्यार्थियों को सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, सहयोग, स्वच्छता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने समाजहित के कार्यों में आगे भी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

25478

Related Articles

Back to top button