अपराधराष्ट्रीय

क्लोरोफार्म सूंघाकर शिक्षिक की पत्नी से आभूषण लेकर गए ‘बच्चे’

घटना के तीसरे दिन भी महिला अर्ध मुर्छीत अवस्था में है। महिला ने पहले घटनाक्रम अलग बताया था। जब फुटेज निकाले तो पता चला महिला खुब बच्चों के साथ रिक्शा से जा रही है। पहले आटो रिक्शा परदेशीपुरा की ओर गया था। बाद में 56 दुकान आए।

इंदौर।  शहर में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। सरेराह दो बच्चों ने महिला को बेहोश कर उसके आभूषण गायब कर दिऐ। महिला का आरोप है कि उसे बच्चों ने क्लोरोफार्म सूंघा दिया था। घटना के तीसरे दिन भी महिला अर्ध मुर्छीत अवस्था में है। पुलिस ने आरोपित बच्चों के सीसीटीवी फुटेज निकाल लिए हैं।

एमआइजी टीआइ अजय वर्मा के मुताबिक पाटनीपुरा (भेरु बाबा मंदिर के पीछे) निवासी 43 वर्षीय रेखा रघुवंशी कपड़े खरीदने गई थी। उनके पति मोहन रघुवंशी शिक्षिक हैं। रेखा के मुताबिक जैसे ही वह मेहता इलेक्ट्रानिक के आगे पहुंची एक बच्चा आया और कहा वह भूखा है। सुबह से उसने कुछ भी नहीं खाया है। महिला ने उसकी बातों पर विश्वास कर नाश्ता करने के लिए 50 रुपये दे दिए। तभी एक और बच्चा आया और रेखा को चाची-चाची बोलकर आवाज लगाई। उसने कहा कि वह चाचा (रेखा के पति) को जानता है। बच्चे ने बातों में उलझाया और जोर से रुमाल झटका। रेखा को चक्कर आने लगे और बच्चे उसे रिक्शा में बैठाकर 56 दुकान ले गए। वहां एक कुर्सी पर बैठाया और मोबाइल, कान के बाले व मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए।

महिला शनिवार को तुकोगंज थाने पहुंची लेकिन घटनास्थल एमआइजी थाना क्षेत्र होने से एमआइजी भेज दिया गया। तुकोगंज टीआइ कमलेश शर्मा के मुताबिक महिला ने पहले घटनाक्रम अलग बताया था। जब फुटेज निकाले तो पता चला महिला खुद बच्चों के साथ रिक्शा से जा रही है। पहले आटो रिक्शा परदेशीपुरा की ओर गया था। बाद में 56 दुकान आए।

दरअसल आरोपित बच्चों ने महिला को 500-500 के नोटों की गड्डी दिखाकर कहा कि उन्हें सोना खरीदना है। गुरु ने कहा है सोना महिला से ही खरीदना। रेखा उनके झांसे में आ गई। बच्चों ने ऊपर 500 का नोट जमा दिया और नीचे कागज जमा कर गड्डी थमा दी।

मंत्री का बेटा बनकर टीआइ को फोन लगाने वाला पकड़ा

विजय नगर पुलिस ने रविवार रात मंत्री तुलसीराम सिलावट का बेटी चिंटू बनकर फोन लगाने वाले युवक को गिरफ्तार किया। आरोपित नशे में हंगामा करने वाले एक युवक को छुड़वाने की कोशिश कर रहा था। टीआइ रवींद्रसिंह गुर्जर के मुताबिक डायल-100 ने रविवार को एक युवक को हिरासत में लिया था। जैसे ही आरोपित को थाने लेकर आए एक युवक ने काल कर कहा कि वह केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट का बेटा चिंटू सिलावट बोल रहा है। तुम्हारे पुलिसवालों ने जिस युवक को पकड़ा है उसको तुरंत छोड़ दो।

टीआइ को शक हुआ तो उन्होंने तुरंत सिलावट के बेटे चिंटू के फोन पर काल कर दिया। चिंटू ने मुलजिम की सिफारिस के लिए फोन करने से स्पष्ट इन्कार कर दिया। रात में ही टीआइ ने आरोपित के फोन की लोकेशन निकाली और पिवड़ाय से पकड़ लिया। आरोपित का नाम गोविंद पुत्र मोहन पोरवाल है। वह आटो रिक्शा चलाता है। उसने नशे में काल करना स्वीकारा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button