राष्ट्रीय
आरपीआई-आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 01अक्टुबर को भोपाल आगमन!

01 अक्टूबर 2023 को आरपीआई-(आंबेडकर ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय दिपकभाऊ निकाळजे जी का मुंबई से भोपाल सुबह 9 बजे भोपाल एयरपोर्ट पर आगमन होंगा ।
दोपहर 11.30 बजे डा बाबासाहेब आंबेडकर जयंती मैदान, तुलसी नगर, भोपाल में पहुंचकर दलित -आदिवासीओं पर मध्यप्रदेश में बढ़ते अन्याय -अत्याचार एवं जाती प्रमाण पत्र के वर्ष 1950 का रिकार्ड लाने की अनिवार्यता समाप्त की मांग को लेकर आयोजित सभा को सम्बोधित करेंगे। रात्रि 9 बजे मुंबई के लिए प्रस्थान करेंगे।



