राष्ट्रीय

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री पूजा भट्ट

लिखा गया- हर रोज नया इतिहास रचा जा रहा है…हर रोज देश में मोहब्बत चाहने वालों की तादाद बढ़ रही है।

एम.डी. आरिफ की रिपोर्ट………

हैदराबाद। हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री और निर्माता-निर्देशक पूजा भट्ट बुधवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। हैदराबाद में वे कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं और राहुल गांधी के साथ पैदल चलीं। पैदल चलते हुए वे किसी मसले पर राहुल गांधी के साथ लगातार बात करती रहीं। दक्षिण की फिल्मों से जुड़े कुछ लोग राहुल की यात्रा में शामिल हुए थे लेकिन पूजा भट्ट हिंदी फिल्मों की पहली शख्सियत हैं, जो कांग्रेस के इस कार्यक्रम में शामिल हुई हैं।

बहरहाल, उनके भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद कांग्रेस की ओर से पूजा भट्ट और राहुल गांधी की फोटो ट्विट की गई और लिखा गया- हर रोज नया इतिहास रचा जा रहा है…हर रोज देश में मोहब्बत चाहने वालों की तादाद बढ़ रही है। गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा का बुधवार को 56वां दिन था। बुधवार की सुबह यात्रा हैदराबाद सिटी की बालानगर मेन रोड पर एमजीबी बजाज शोरूम से शुरू हुई।

ध्यान रहे राहुल गांधी सभी यात्री हर दिन 22 से 25 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान दो तीन जगह यात्रा थोड़ी देर के लिए रूकती है। बुधवार को यात्रा शुरू होने के बाद हफीजपेट में होटल किनारा ग्रांड में रुकी। दोपहर के विश्राम के बाद यात्रा शुरू हुई तो शाम को मुथंगी के पास हरि दोष में रुकी। रात्रि विश्राम गणेश मंदिर रुद्रराम के सामने कौलमपेट में हुआ। गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button