छत्तीसगढ़

राज्योत्सव समापन के मुख्य अतिथि हेमंत सोरेन को ईडी का समन, फिर भी आएंगे ?

ईडी ने समन जारी करके तलब किया है। ईडी ने उनको गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे पेश होने के लिए कहा है।

एम.डी. आरिफ की रिपोर्ट………

रांची। अवैध खनन मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने समन जारी करके तलब किया है। ईडी ने उनको गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे पेश होने के लिए कहा है। हालांकि मुख्यमंत्री का ईडी के सामने पेश होना का कोई कार्यक्रम नहीं है। पार्टी या सरकार की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सरकार की ओर से मुख्यमंत्री का अगले 15 दिन का कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसमें ईडी कार्यालय में जाने का कोई जिक्र नहीं है। इसके मुताबिक गुरुवार को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ जाएंगे, जहां उनको आदिवासी नृत्य के एक कार्यक्रम में शामिल होना है।

बहरहाल, ईडी की ओर से राज्य के पुलिस महानिदेशक और सीआरपीएफ को पत्र लिख कर एजेंसी के कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष इंतजाम करने का अनुरोध किया है। एजेंसी को लग रहा है कि मुख्यमंत्री को समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाने के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। एजेंसी के जानकार सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के करीबी लोगों की गिरफ्तारी और उनसे हुई पूछताछ से जानकारी मिली है कि अवैध खनन से एक हजार करोड़ रुपए की अवैध कमाई हुई है। ध्यान रहे मुख्यमंत्री राज्य के खनन मंत्री भी हैं।

बहरहाल, ऐसा लग रहा है कि हेमंत सोरेन ईडी की पूछताछ में नहीं शामिल होंगे। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन उनके अगले 15 दिनों के कार्यक्रमों में ईडी ऑफिस जाने का जिक्र नहीं है। तीन नवंबर को हेमंत सोरेन रायपुर आएंगे। वहां आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होंगे। 10 नवंबर को कैबिनेट की बैठक होगी और 11 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र होगा। इस सत्र में सरकार झारखंड की नई स्थानीयता विधेयक पास कराएगी। इस बीच मुख्यमंत्री ने ट्विट करके आदिवास कार्ड चला और कहा कि केंद्र सरकार एक आदिवासी की सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।

बहरहाल, अवैध खनन के मामले में सितंबर महीने में मुख्यमंत्री के सहयोगी और उनके विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को ईडी ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले जुलाई महीने में ईडी ने पूरे राज्य में छापेमारी की थी और पंकज मिश्रा व उनके सहयोगी बच्चू यादव के बैंक खातों से 11.88 करोड़ रुपए जब्त किए थे। इसके बाद पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने राज्य सरकार के करीबी माने जाने वाले एक कारोबारी प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया और पिछले दिनों एक अन्य कारोबारी अमित अग्रवाल को भी ईडी ने गिरफ्तार किया। राज्य की खनन सचिव रहीं पूजा सिंघल पहले से ही जेल में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button