राष्ट्रीय

शहर में कड़ी सुरक्षा, आधी रात तक चलती रही चेकिंग, नशे के अड्डों पर भी दबिश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ग्वालियर दौरे के चलते शहर में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर के मुहाने से लेकर शहर के अंदर भीड़ वाले इलाकों तक चेकिंग चल रही है। गुरुवार रात 9 बजे से शुरू हुई चेकिंग देर रात 12 बजे तक चली।

ग्वालियर।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ग्वालियर दौरे के चलते शहर में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर के मुहाने से लेकर शहर के अंदर भीड़ वाले इलाकों तक चेकिंग चल रही है। गुरुवार रात 9 बजे से शुरू हुई चेकिंग देर रात 12 बजे तक चली। इस दौरान चार पहिया वाहन टारगेट पर थे, क्योंकि अंधेरा होते ही चार पहिया वाहन बार बन जाते हैं। बाहर की गाड़ियों को सबसे ज्यादा रोका गया। वहीं नशे के अड्डों पर भी रात भर पुलिस ने दबिश दी, इस दौरान एक जगह हुक्का बार पकड़ा गया। जबकि शहर के अलग-अलग इलाकों में अवैध शराब बेचने वाले और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले भी पकड़े गए।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को ग्वालियर आ रहे हैं। अब सिर्फ दो दिन ही बचे हैं, इसके चलते पुलिस अधिकारियों का पूरा फोकस सुरक्षा के इंतजामों पर है।

यही वजह है गुरुवार रात को फिर ग्वालियर जोन के एडीजी डी.श्रीनिवास वर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद सभी पुलिस अधिकारियों को सड़क पर उतरकर चेकिंग करने के निर्देश दिए। एडीजी वर्मा खुद भी एसएसपी अमित सांघी को साथ लेकर शहर में सुरक्षा-व्यवसथा देखने के लिए निकले। वह पुलिस कंट्रोल रूम से मेला ग्राउंड पहुंचे। यहां कार्यक्रम के लिए पार्किंग व अन्य सुरक्षा के इंतजामों को लेकर चर्चा की। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने शहर के चेकिंग पाइंट देखे। रात 12 बजे तक शहर में चेकिंग से खलबली मची रही। महाराजपुरा इलाके में पुलिस ने हुक्का बार पकड़ा, यहां कैफे की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा था। इसी तरह माधोगंज पुलिस ने गांजे के साथ एक युवक को पकड़ा। वह गांजा एक तस्कर से खरीदकर लाया था, पूछताछ में बताया कि वह खुद ही नशा करता है। इसके बाद अवैध शराब बेचने वालों पर भी कार्रवाई हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button