healthराष्ट्रीय

स्वस्थ्य आंखों के लिए रखें इन बातों का ध्यान

कंप्यूटर या स्क्रीन पर काम करते या देखते समय हर आधा घंटे के बाद पांच से दस मिनट के लिए नजर स्क्रीन से हटा लें और हर एक घंटे के बाद आंखों को दस मिनट के लिए आराम दें। एंटीग्लेयर ग्लासेस पहने।

इंदौर। आंख हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग होती है और इसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है। जरा सी असावधानी परेशानी में डाल सकती है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अमित सोलंकी के अनुसार वर्तमान में आंखों से संबंधित समस्या मोबाइल, टीवी, लैपटाप, टेबलेट, कंप्यूटर के ज्यादा उपयोग से बढ़ती जा रही है। इन्हें नजदीक से देखने के कारण आंखों पर जोर पड़ता है और आंखों की मांसपेशियां कमजोर होती हैं।

डिजिटल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना हमारी जरूरत बन चुकी है ऐसे में हमें उनके इस्तेमाल का सही तरीका भी पता होना चाहिए। इन उपकरणों को आंखों के बहुत पास या बहुत दूर रखकर उपयोग करना करना खतरनाक हो सकता है इसलिए एक निश्चित दूरी पर रखकर ही इनका इस्तेमाल करना चाहिए। कम्प्यूटर की स्क्रीन आंखों से 15 डिग्री नीचे की तरफ होनी चाहिए। कंप्यूटर या लैपटाप की स्क्रीन और आंखों के बीच कम से कम 25 इंच की दूरी होनी चाहिए। जब देर तक कंप्यूटर पर काम करते हैं तो पलकें एक मिनट में 6-8 बार ही झपकती हैं जबकि 16-18 बार पलकों का झपकना सामान्य होता है।

कंप्यूटर या स्क्रीन पर काम करते या देखते समय हर आधा घंटे के बाद पांच से दस मिनट के लिए नजर स्क्रीन से हटा लें और हर एक घंटे के बाद आंखों को दस मिनट के लिए आराम दें। स्क्रीन ज्यादा ब्राइट नहीं होनी चाहिए और फान्ट साइज बहुत छोटे नहीं होने चाहिए। स्क्रीन का उपयोग करें तो सही लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखें जैसे निश्चित अंतराल में ब्रेक लें, पलके झपकाते रहें, ‘रूल आफ 20-20-20’ का ध्यान रखें। इसके अनुसार 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें ताकि मांसपेशियोंह को आराम मिले।

एंटीग्लेयर ग्लासेस पहने और आंखों में रूखापन हो तो लुब्रिकेंट डालें। नियमित जांच कराते रहें। यदि कुछ सामान्य बीमारी है तो 40 साल की उम्र के बाद नियमित जांच कराते रहें क्योंकि मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, डायबिटिक रेटिनोपैथी आदि का खतरा रहता है। कुछ समय स्क्रीन को छोड़ प्राकृतिक नजारे देखें। आंखों का व्यायाम करें, चित्रकारी करें, कास्मेटिक उत्पाद का संभलकर उपयोग करें। पोषणयुक्त भोजन लें, शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें और नशे की लत से दूर रहें।

Related Articles

Back to top button