छत्तीसगढ़
5. 3 मंजिला मकान में पुलिस ने दी दबिश, संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए आधा दर्जन युवक-युवतियां

कोरबा। जिले के एमपी नगर कालोनी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस ने 3 मंजिले मकान में दबिश देकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। मौके से पुलिस ने आधा दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है।
बता दें कि पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के अचानक कॉलोनी में पहुंचने पर कालोनी में हड़कंप मच गया। 3 मंजिला बिल्डिंग से आधा दर्जन युवती और युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़े जाने की सूचना है। कार्यवाही के दौरान सीएसपी कोरबा मौके पर मौजूद थे। सीएसपी कोरबा के नेतृत्व में यह पूरी कार्रवाई की गई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले का अधिकृत खुलासा नहीं किया है। जल्द ही मामले की विस्तृत जानकारी देने के बात अधिकारी कह रहे हैं।



