छत्तीसगढ़

एनकेडी हॉस्पिटल में किन्नर समाज का किया सम्मान !

रायपुर एनकेडी हॉस्पिटल, बिरगाँव में किन्नर समाज के प्रदेश अध्यक्ष नगीना कमल ठाकुर ( छ. ग. प्रदेश अध्यक्ष), ज्योति नायक (छ. ग. प्रदेश अध्यक्ष) रेखा नायक मधु एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति में किन्नर समाज का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनकेडी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. वेदप्रकाश देवांगन, डॉ. देवप्रकाश देवांगन, जसविंदर सिंह, लोकेश सेन, विवेक वर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में बिरगाँव नगर निगम के महापौर श्री नंदलाल देवांगन जी ने किन्नर समाज के सदस्यों को सम्मानित किया, एनकेडी हॉस्पिटल ने किन्नर समाज को समाज में उचित अधिकार और सम्मान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है।

एनकेडी हॉस्पिटल बिरगांव एवं मोर हॉस्पिटल देवेंद्र नगर रायपुर ने किन्नर समाज के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में विशेष सुविधाएँ प्रदान करने की घोषणा की, जिनमें नियमित स्वास्थ्य जांच, परामर्श, और इलाज शामिल है। हॉस्पिटल ने यह भी घोषणा की कि वे किन्नर समाज के सदस्यों को स्वास्थ्य योजनाओं में प्राथमिकता देंगे और समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस पहल से एनकेडी हॉस्पिटल ने समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button