राष्ट्रीयव्यापार

वायदा टूटने से सोना 300 और चांदी 700 रुपये नरम पड़े

भारतीय बाजारों में त्योहारी रंगत शुरू हो गई है। ज्वेलर्स पुष्य नक्षत्र और धनतेरस की तैयारी में लग गए है। घरेलू बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में ज्यादा मंदी नजर नहीं आ रही है।

 इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के पहले दिन सोना और चांदी वायदा उछलकर खुला, लेकिन दोपहर बाद निवेशकों और सटोरियों की बिकवाली बढ़ने से सोने और चांदी वायदा में गिरावट देखी गई। कामेक्स पर सोना घटकर 1699 डालर प्रति औंस और चांदी 20.18 सेंट प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया। इसका असर घरेलू सराफा बाजारों में भी देखने को मिला है।
इंदौर में सोना केडबरी 300 रुपये घटकर 52100 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 700 रुपये टूटकर 58800 रुपये प्रति किलो रह गई। वहीं एमसीएक्स वायदा मार्केट ने अपना मार्जिन घट दिया है। ज्वेलर्स का मानना है कि भारतीय बाजारों में त्योहारी रंगत शुरू हो गई है। ज्वेलर्स पुष्य नक्षत्र और धनतेरस की तैयारी में लग गए है। ऐसे में घरेलू बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में ज्यादा मंदी नजर नहीं आ रही है।

कामेक्स सोना ऊपर में 1699 नीचे में 1682 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 20.18 नीचे में 19.67 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया।

इंदौर के बंद भाव इंदौर में सोना केडबरी रवा नकद में 52100 सोना (आरटीजीएस) 52500 सोना (91.60 कैरेट) 48090 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शनिवार को सोना 52400 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 58800 चांदी कच्ची 58900 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 59400 रुपये प्रति किलो बोली गई। शनिवार को चांदी 59500 रुपये पर बंद हुई थी ।

रतलाम सराफा

चांदी चौरसा 59300, टंच 59400, सोना स्टैंडर्ड 52600, रवा 52550 रुपये। (आरटीजीएस भाव)

उज्जैन सराफा
उज्जैन सराफा में सोना स्टैंडर्ड 52150, सोना रवा 52050, चांदी पाट 59200, चांदी टंच 59000, सिक्का 800 के भाव पर बंद हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button