राष्ट्रीय
बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 08 घायल
मंगलवार सुबह गांगीवाड़ा टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा। दमुआ से नागपुर की ओर जा रही थी यात्री बस। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। दो की हालत गंभीर।

छिंदवाड़ा। गांगीवाड़ा टोल प्लाजा के पास मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक यात्री बस की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़त हो गई। सुबह तकरीबन 07 बजे हुए इस हादसे में 08 व्यक्तियों के घायल होने की सूचना है, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह बस दमुआ से नागपुर जा रही थी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाने का इंतजाम किया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस हादसे में बस के साथ-साथ ट्रक का केबिन भी क्षतिग्रस्त हो गया है।



