4. गाजियाबाद के आशियाना सिटी में एक के बाद एक दो बड़े धमाकों से हुआ दो मंजिला मकान धराशाई, मलबे में दबने से 24 साल की एक महिला समेत दो बच्चों की मौत

गाजियाबाद के लोनी में आशियाना सिटी में मुनीर नाम के शख्स का मकान है। जहां आज सुबह 9:35 पर मकान में एक के बाद एक दो बड़े धमाके हुए, विस्फोट की वजह अभी साफ नहीं है। कुछ लोगों ने इसे सिलेंडर में हुआ धमाका बताया, लेकिन पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। घर के भीतर हुआ धमाका इतना जोरदार था कि दो मंजिला मकान पूरी तरह धस्वस्त हो गया। धमाके में मकान बड़ा हिस्सा उड़ गया। मलबे में दबने से 24 साल की एक महिला, 15 साल और 10 महीने के दो बच्चों की मौत हो गई। मुनीर की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। मलबे से लोगों को निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 3 को मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।



