राष्ट्रीय

5. सांप को बचाने में गई 25 बारातियों की जान, बारातियों से भरी बस गिरी गहरी खाई में

उत्तराखंड :   एक दुखद घटना में बारातियों से भरी बस पौड़ी में गहरी खाई में जा गिरी, इस घटना के बाद सीएम धामी ने अपने बुधवार के सभी कार्यक्रम रद कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सीएम मंगलवार देर सांय सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे और वहां उन्होंने अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली और राहत बचाव के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी के जिलाधिकारी से भी फोन पर राहत बचाव की जानकारी ली और कहा कि शासन से हर संभव मदद दी जाएगी। सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री धामी ने लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत से फोन पर बात की और उनसे घटना की जानकारी ली। उन्होंने राहत बचाव में किसी भी स्तर पर देरी न होने देने के निर्देश दिए।

मंगलवार को लाल ढंग का ही रहने वाला पेशे से टैक्सी चालक धर्मेंद्र उपाध्याय ही अपनी कार में दूल्हेउसकी बहन ,उसकी भाभी एवं पंडित को लेकर रवाना हुआ था। उसकी कार के पीछे ही बारातियों से भरी बस चल रही थी। इस पूरे खौफनाक मंजर के चश्मदीद दूल्हे की कार का चालक धर्मेंद्र उपाध्याय घटनाक्रम का जिक्र करते हुए सिहर उठा। चालक बोला कि बस आखिर कैसे गिरी यह उसे भी समझ नहीं आयाबस चंद सेकेंड सब कुछ खत्म हो गया कार के आगे सांप आ गया थाजिसे देखकर मैंने अपनी कार की ब्रेक लगा दी। इधर पीछे आ रही बस के चालक ने ब्रेक लगाने की वजह ओवरटेक करते हुए बस आगे बढ़ा दी। यह बताते हुए भावुक हो गए धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि चंद सेकेंड में ही 500 मीटर आगे चलकर बस नीचे गहरी खाई में जा गिरी। यह देख कर कार में सवार उसके साथ-साथ दूल्हाउसकी बहनभाभी और पंडित के रोंगटे खड़े हो गए। वह भी तुरंत कार से बाहर निकल कर नीचे देखने लगे लेकिन नीचे कुछ नहीं दिखाई दे रहा था।  चीख-पुकार की आवाजे सन्नाटे को तोड़ रही थी।

वहीं देर रात तक चले रेस्कयू के बाद तडक़े बचाव दल एक बार फिर रेस्कयू कार्य मे जुट गए हैं। हालांकि बीती देर रात तक बचाव दलों ने 21 लोगों का रेस्कयू कर अस्पताल पहुंचा दिया था। 25 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button