राष्ट्रीय

इस बार गुजरात ने मन बनाया बनेगी आप की सरकार-कोमल हुपेंडी

छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में गुजरात मे प्रचार के लिए पहुंची आप टीम

एम. डी. आरिफ की रिपोर्ट-

गुजरात मे होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के शुरुआती प्रचार की खातिर छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के नेतृत्व में आज आप टीम गुजरात पहुची। गुजरात के वडोदरा शहर जहां से आस पास के ग्रमीण इलाको में प्रचार करने आप टीम पहुचेगी और आम आदमी पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करेगी । वड़ोदरा से कोमल हुपेंडी ने कहा कि जिस प्रकार 27 वर्षो से गुजरात मे भाजपा की सरकार है जिसे आज यहाँ की स्थिति देख कर लगता है कि विकास के नाम पर केवल गुजरात की जनता के साथ छल किया जा रहा है। आज कुछ लोगो से मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि भाजपा केवल जात पात की राजनीति में जनता को उलझा कर रखा हुआ है जबकि लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी दो जगह से चुनाव लड़े थे जिसमे से एक वडोदरा भी शामिल था और जनता ने उन पर विश्वास करते हुए यहाँ से जिताया भी था लेकिन आज वडोदरा की स्तिथि बद से बदतर हो चुकी है आज वडोदरा की जनता अपने लिए उस फैसले पर दुखी और हताश है ।

कोमल हुपेंडी ने आगे कहा कि पिछले 27 सालों से गुजरात मे भाजपा की सरकार है और मूल भूत सरकारी सुविधाओं जैसे सरकारी स्कूल, सरकारी हॉस्पिटल,पानी बिजली जैसी सुविधाओं के लिए तरस रही है ।

उन्होंने कहा कि आज हम जनता को अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा दिये जा रहे गारंटी कार्ड दे रहे है जिसमे सभी ऐसी सुविधाये जिसकी आम आदमी को बेहद जरूरत है उसे प्रदान कर रहे है जिसमे बेरोजगारी भत्ते के रूप में युवा बेरोजगारों को 3000/- महीना जबतक रोजगार न मिल जाये सरकार देगी। इसी प्रकार 300 यूनिट बिजली फ्री दिया जाएगा साथ ही महिलाओ के लिए विशेष कर जो घर में रहती है उन्हें 1000/- महीना दिया जाएगा । जिसके जरिये अब गुजरात की जनता को फैसला करना है कि 27 सालो से किये जा रहे झूठे वादों पर भरोसा किया जाए, या केजरीवाल जी के द्वारा दिए जा रहे गारंटी कार्ड पर । कोमल हुपेंडी ने कहा जिस प्रकार गुजरात मे हमे बदलाव देखने को मिल रहा है,जिसका प्रभाव आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भी दिखेगी तथा आम आदमी पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में भी बनेगी। आम आदमी पार्टी के प्रचार दल में कोमल हुपेंडी के साथ तेजेन्द्र तोड़ेकर, हरेश चक्रधारी, अज़ीम खान,नरेंद्र नाग ,संत राम सलाम, राज शर्मा, शंकर सिंह, कृष्णा दुग्गा, मजरू दुग्गा, शिवलाल दुग्गा, राम कुमार कमरो, सुनहेर हिडको ,श्याम लाल दुग्गा, शिव पोटाई, गजानंद जैन, रामलाल दुग्गा आदि साथ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button