खेल

सचिन तेंदुलकर की इंडिया लीजेंड्स ने फाइनल में बनाई जगह, सेमीफाइनल में AUS को 5 विकेट से हराया

सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स टीम ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल में जगह बना ली है। पहले सेमीफाइनल में नमन के नाबाद 90 रनों की बदौलत टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया।

नई दिल्ली- इंडिया लीजेंड्स ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है, जहा उनका सामना वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच होने वाले विजेता से होगा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाए। इसके जवाब में इंडिया लीजेंड्स ने नमन ओझा नाबाद 90 और फिर इरफान पठान की धमाकेदार पारी की बदौलत 4 गेंद शेष रहते 5 विकेट से ये मैच अपने नाम किया। भारत की ओर से नमन ओझा ने सर्वाधिक 90 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 62 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 5 छक्के लगाए।

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया लीजेंड्स की शुरुआत अच्छी रही। हालांकि कप्तान सचिन तेंदुलकर 11 गेंद में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उसके बाद सुरेश रैना भी 8 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। युवराज सिंह 15 गेंद में 18 रन ही बना सके। बिन्नी और पठान लगातार ओवरों में आउट हुए। इंडिया लीजेंड्स को जीत के लिए आखिरी के दो ओवरों में 24 रन चाहिए थे। 19वें ओवर में इरफान पठान ने तीन छक्के जड़कर भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया। इरफान ने 12 गेंदों में ताबड़तोड़ 37 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाए।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का दूसरा सेमीफाइनल आज के लिए निर्धारित था, लेकिन अब 30 सितंबर को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला श्रीलंका लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच खेला जाना है, जबकि फाइनल मैच निर्धारित 1 अक्टूबर  को इसी स्टेडियम पर खेला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button