छत्तीसगढ़

2. मकान मालकिन को बंधक बनाकर तीन लड़कियों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने पकड़ा

रायगढ़  :  घर में अकेली मकान मालकिन को बंधक बनाकर जेवर सहित करीब 8 लाख नकदी लूटने का मामला सामने आया है। इस घटना को 3 दिन पहले ही घर का काम करने वाली नौकरानी और उसकी दो सहेलियों ने अंजाम दिया है, जिन्हें पुलिस ने तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। चक्रधरनगर पुलिस लूट के अपराध में आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में पुलिस के मुताबिक शहर के सूर्या विहार कालोनी निवासी शालिनी अग्रवाल के यहां 3 दिन पहले ही सोनूमुड़ा निवासी नेहा शर्मा (24) नाम की एक युवती घर का झाडू पोछा का काम करने में लगी थी।

मकान मालकिन…

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवतियां शालिनी अग्रवाल के घर से 140 ग्राम सोने के जेवरात (कीमत 7 लाख रुपए), 30 हजार के 60 चांदी के सिक्के, 4 हाथ घड़ी, 1 मोबाइल व 20 हजार रुपए नकद लेकर फरार हुई थीं। पुलिस ने आरोपी युवतियों के पास से जेवर व नकदी जब्त कर ली है।

ऐसे दिया घटना को अंजाम
बुधवार की सुबह करीब 8 बजे जब वह काम करने आई तो अपने साथ दो अन्य सहेलियों को लेकर आई। इसमें राखी चौहान पिता जग्रनाथ चौहान (20) व ममता महंत पिता अगर दास (20)निवासी सोनूमुड़ा शामिल थी। नेहा ने मकान मालकिन को बताया कि उसकी दादी का देहांत हो गया है। काम करने के बाद दोपहर में उन दोनों युवतियों के साथ दादी के घर जाएगी। इसके बाद शालिनी नहाने चली गई और 10 मिनट बाद जैसे ही बाथरूम से निकली।
ताक में खड़ी नेहा और उसके साथ आई दोनों युवतियों ने शालिनी पर पीछे से वार किया और उसके बाद हाथ पैरों को दुपट्टे से बांधकर उनसे आलमारी की चाबी के बारे में पूछना शुरू किया। इससे भयभीत होकर शालिनी ने लड़कियों को आलमारी की चाबी की जानकारी दे दी। इसके बाद तीनों लड़कियां जल्दी से आलमारी में रखी नकदी और ज्वेलरी लेकर फरार हो गईं। लड़कियों के जाने के बाद शालिनी ने किसी तरह अपने को आजाद कर आसपड़ोस के लोगों और पड़ोसी मुकेश अग्रवाल को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

ओडिशा भागने की थी तैयारी

पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी नेहा शर्मा ने बताया कि 3 दिन शालिनी अग्रवाल के घर काम करने के दौरान उसे शालिनी के अकेले होने और घर में जेवरातों की जानकारी मिल गई थी। उसने ही लूट का पूरा प्लान बनाकर मोहल्ले की राखी चौहान और ममता महंत के साथ इस लूट की प्लानिंग की थी। लूट के बाद लॉज में रुक कर अगली कोई भी ट्रेन से ओडिशा की ओर भागने की तैयारी थी, लेकिन वे पुलिस के हाथ आ गई।

तत्काल अलर्ट मोड पर आई पुलिस टीम

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट मोड पर आ गई। वहीं टीम ने सोनूमुड़ा जूटमिल जाकर नेहा और उसके साथियों के फोटोग्राफ्स और अन्य जानकारी ली। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को शेयर कर शहर से भाग निकलने वाले रास्तों पर नाकेबंदी की गई। साथ ही चक्रधरनगर साइबर सेल की दूसरी टीम ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन को चेक किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध युवतियों को शिवम लाज के पास घेराबंदी कर पकड़ा।

Related Articles

Back to top button