खेलछत्तीसगढ़राष्ट्रीय
रायपुर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-संपन्न: सीनियर पुरुष वर्ग में पहली बार प्रणय चौहान विजेता बने
राजधानी टेबल टेनिस संघ जिला रायपुर द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल में जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम मंडल कार्यालय रायपुर के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक अशोक ठाकुर थे।

रायपुर। राजधानी टेबल टेनिस संघ जिला रायपुर द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल में जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम मंडल कार्यालय रायपुर के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक अशोक ठाकुर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान महालेखाकार, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ उप महालेखाकार गुरप्रीत वालिया ने किया। खेले गए मुकाबले में पुरुष वर्ग में प्रणय चौहान एवं राजीव साहू, जूनियर अंडर-19 बालक वर्ग में करण मल्होत्रा, रामजी कुमार ने जूनियर अंडर-17 बालक वर्ग में रामजी कुमार एवं करण मल्होत्रा, जूनियर अंडर-17 बालिका वर्ग में वेन्या सेंगोडे एवं आहना सिंह, सब जूनियर अंडर-15 बालक वर्ग में करण मल्होत्रा एवं अर्जुन मल्होत्रा, कैडेट अंडर-13 बालिका वर्ग में आहना सिंह एवं लावण्या पांडेय ने क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
मैच के परिणाम :
सीनियर पुरुष वर्ग : विजेता प्रणय चौहान ने राजीव साहू को 3-2 से हराया।
सीनियर महिला वर्ग: विजेता अंचल बरेठ ने वेन्या सेंगोडे को 3-2 से हराया।
जूनियर अंडर-19 बालक वर्ग: विजेता करण मल्होत्रा ने रामजी कुमार को 3-2 से हराया।
जूनियर अंडर-19 बालिका वर्ग: विजेता अंचल बरेठ ने आहना सिंह को 3-1 से हराया।
जूनियर अंडर-17 बालक वर्ग : विजेता रामजी कुमार ने करण मल्होत्रा को 3-2 से हराया।
जूनियर अंडर-17 बालिका वर्ग : विजेता वेन्या सेंगोडे ने आहना सिंह को 3-0 से हराया।
सब जूनियर अंडर-15 बालक वर्ग : विजेता करण मल्होत्रा ने अर्जुन मल्होत्रा को 3-1 से पराजित किया।
सब जूनियर अंडर-15 बालिका वर्ग : विजेता आरना खोटेले ने आहना सिंह को 3-0 से पराजित किया।
कैडेट अंडर-13 बालक वर्ग: विजेता श्रेष्ठ मिश्रा ने चाहत वालिया को 3-1 से पराजित किया।
कैडेट अंडर-13 बालिका वर्ग: विजेता आहना सिंह ने लावण्या पांडेय को 3-0 से हराया।
होप्स अंडर-11 बालक वर्ग : विजेता कविश काला ने राघव तिवारी को 3-1 से हराया।
होप्स अंडर-11 बालिका वर्ग : विजेता लावण्या पांडेय ने समाया पांडे को 3-2 से हराया।



