Uncategorizedछत्तीसगढ़

शिवसेना के प्रदेश सचिव हिमांशु शर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ, 65 युवा साथियों सहित ली सदस्यता

अमलेश्वर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel तथा दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Rakesh Thakur की उपस्थिति में अमलेश्वर नगर पालिका क्षेत्र के शिवसेना के प्रदेश सचिव हिमांशु शर्मा ने अपने 65 युवा साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी नीतियों और विकासोन्मुखी सोच से प्रभावित होकर लगातार विभिन्न दलों के कार्यकर्ता कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद हिमांशु शर्मा ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, जनकल्याणकारी नीतियों तथा आम जनता के हित में किए गए कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवा साथियों ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेते हुए संगठन के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button