राष्ट्रीय

संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ नफरत मिटाओ भाईचारा लाओ रैली में उमड़ा जन सैलाब

देश की संपत्ति बेचने वाली सरकार को देश को भागने समय आ गया - श्रवण कुमार कैबिनेट मंत्री बिहार सरकार

बाँदा- नवीन ग़ल्ला मंडी तिंदवारी रोड बबेरू में जेडीयू का हुआ भव्य कार्यक्रम जिनमे मुख्य अतिथि के रूप में श्रवण कुमार ग्रामीण विकास कैबिनेट मंत्री बिहार सरकार व प्रभारी उ•प्र• रहे। कार्यक्रम की संयोजिका शालिनी सिंह पटेल प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उ•प्र• ने बताया की लगातार जनता कई सालों से महंगाई की मार तो सह ही रही है, बेरोजगारी भी अपने कदम तेजी से बढ़ाती जा रही है। अच्छे दिनों के लालच में किस तरह यहां की जनता ठगी गई वो अच्छे दिन तो नहीं आए बल्कि महिलाओं को निर्वस्त्र तक टहलाया गया भी सत्ता के जिम्मेदार मौन रहे। देश का गौरव बढ़ाने वाली बेटियों को सड़कों पर आंदोलन करना पड़ा इससे प्रतीत होता है की लोकतंत्र की डोर कमजोर होती जा रही है।

उसी लोकतंत्र को बचाने के लिए हम जन जन को जागरूक कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के जरिये हम लोगों को संविधान द्वारा दिए गए अधिकार को बचाने की प्रेरणा दे रहे हैं। वही जनता दल यूनाइटेड प्रदेश अध्यक्ष श्रमिक प्रकोष्ठ रवींद्र कुमार भारतीय ने सरकार पर जमकर हमला बोला की श्रमिक की फाइलें धूल फेक रही है अधिकारी सरकार मौन है

छ ग रायपुर से पहुंचे जन नेता गोजु पाल ने श्रवण कुमार कैबिनेट मंत्री बिहार सरकार से की राजनैतिक विचार विमर्श आगामी लोकसभा में क्या रहेगी रणनीति इस पर हुई गहन चर्चा।

मा श्रवण कुमार ग्रामीण विकास कैबिनेट मंत्री बिहार ने कहा किस तरह भाजपा लगातार देश के सरकारी कंपनियों को बेचने का काम कर रही है. सिर्फ झूठे वादे करके जनता के साथ छालावा करती है

कार्यक्रम में होरीलाल वर्मा जेडीयू श्रमिक प्रकोष्ठ जिलाध्यका बांदा,महेश चंद्र, श्रीवास ,श्रवण कबीर,रामबाई,शिवनरेश नामदेव,शालिनी सविता,आरती,चंद्र कांति आदि

Related Articles

Back to top button