छत्तीसगढ़

3. बाल सुधार गृह से हत्या के आरोपित समेत सात फरार, दो दिन पहले ही हुआ था बलवा

रायपुर।  बाल सुधार गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। हत्या के आरोपित सहित सात नाबालिक बाल सुधार गृह से रविवार सुबह 6 बजे फरार हो गए है। एक हत्या का आरोपी एक महीने पहले हत्या के केस में जेल भेजा गया था।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला माना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। बता दें कि माना बाल संप्रेक्षण गृह में गुरुवार रात को बलवा हो गया था। वहां बंद बाल अपराधियों ने नाइट इंचार्ज पर हमला कर दिया था। उनकी जमकर पिटाई कर दी थी।

नाइट इंचार्ज हो गया था घायल

गमछे से गला घोटने का प्रयास किया गया था। नाइट इंचार्ज गंभीर रूप से घायल हो गए है। उन्हें भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बाल अपराधियों पर हत्या की कोशिश, बलवा और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button