कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपना घोषणापत्र जारी ,भूपेश रहे मौजूद

शिमला | देशभर में दिवाली की धूमधड़ाम खत्म और चुनावी त्योहार शुरू। देश के गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Pradesh Elections 2022) की तारीखों के ऐलान के बाद राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव और आज शनिवार को पांच राज्यों में उपचुनावों की घोषणा के साथ ही चुनावी माहौल भी शुरू हो गया। जिसके लिए सभी पार्टियां पूरी तरह से तैयार दिख रही हैं। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल प्रदेश में अपनी रैलियों को संबोधित करने जा रहे हैं। वहीं आज शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है।
हिमाचल के लिए जारी किए गए अपने चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने 1 लाख लोगों को रोजगार देने का ऐलान किया है। इसी के साथ महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का भी पार्टी ने वादा किया है। यहीं नहीं, इसके अलावा 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की भी घोषणा की गई है। कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र को जारी करने के अवसर पर हिमाचल के एआईसीसी प्रभारी राजीव शुक्ला, पूर्व पीसीसी प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू और एआईसीसी सचिव तेजिंदर पाल बिट्टू और मनीष चतरथ मौजूद रहे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद थे।
जानें – हिमाचल में कांग्रेस मेनिफेस्टों के वादें
– पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) पर फिर शुरू होगा काम।
– हिमाचल के लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा।
– पशुपालकों से रोजाना 10 लीटर दूध खरीद का वादा।
– 2 रुपये प्रति किलो गाय के गोबर की खरीद।
– हिमाचल में होने वाले फलों की कीमत का निर्णय बागवान के हाथ।
– युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपये का स्टार्ट अप फंड बनाने का वादा।
– हर विधानसभा क्षेत्र में 4 अंग्रेजी स्कूल खोलने का ऐलान।
– मोबाइल वैन से हर गांव में मुफ्त इलाज की सुविधा।



