राष्ट्रीय

दृष्टिबाधित युवादृष्टिबाधित युवाओं को कंप्‍यूटर का निश्‍शुल्क प्रशिक्षण देगा सेवा सदनओं को कंप्‍यूटर का निश्‍शुल्क प्रशिक्षण देगा सेवा सदन

केन्द्र सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय द्वारा मेडिसिन रिसोर्स फाउंडेशन और साइट सेवर्स के सहयोग से शुरू किया गया है। केन्द्र में दृष्टिबाधितों को तीन माह तक बेसिक कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा, जिससे वे किसी संस्था, कार्यालय या दुकान पर कंप्‍यूटर आपरेटर का काम कर आत्मनिर्भर बन सकें।

भोपाल। सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय ट्रस्ट ने दृष्टिबाधित युवाओं को निश्‍शुल्क कंप्यूटर का प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत नर्मदापुरम से की गई है। कर्नल डा. मदन देशपांडे ने 15 वर्ष से अधिक उम्र के दृष्टिबाधित लड़के-लड़कियों के लिए कंप्‍यूटर प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्रबंधन ट्रस्टी एलसी जनियानी, अंतरराष्ट्रीय एनजीओ साइट सेवर्स संस्था की स्टेट प्रोग्राम लीड जयश्री कुमार, सहयोग आवासीय परिसर के संस्थापक आशीष चटर्जी और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समन्वयक कविता साल्वे उपस्थित थे। यह केन्द्र सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय द्वारा मेडिसिन रिसोर्स फाउंडेशन और साइट सेवर्स के सहयोग से शुरू किया गया है।

केन्द्र में दृष्टिबाधितों को तीन माह तक बेसिक कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा, जिससे वे किसी संस्था, कार्यालय या दुकान पर कंप्‍यूटर आपरेटर का काम कर आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर कर्नल डॉ. मदन ने कहा कि सभी दृष्टिबाधितों का अधिकार है कि वे भी सामान्य व्यक्ति की तरह अपना जीवन यापन कर सकें। सेवा सदन और साईट सेवर्स इसी काम में उनका सहयोग कर रहे हैं।

बच्चों को योगाभ्यास भी कराया जाएगा

प्रबंधन ट्रस्टी एलसी जनियानी ने जिले में संचालित विजन सेंटर्स की जानकारी दी। उन्होंने साइट सेवर्स के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि संस्था द्वारा यह एक नई पहल है, जिससे दृष्टिबाधितों को समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अपना जीवन यापन करने का अवसर मिल सके। साइट सेवर्स संस्था की स्टेट प्रोग्राम लीड जयश्री कुमार ने कहा कि मध्यप्रदेश में यह हमारा दूसरा कंप्‍यूटर सेंटर है। यह केन्द्र पांच वर्ष के लिये जिले के सभी दृष्टिबाधितों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के लिये शुरू किया गया है। केन्द्र में प्रतिदिन दो बैच में दस बच्चों को तीन माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के उद्देश्य से योगाभ्यास भी करवाया जायेगा। सहयोग आवासीय परिसर के संस्थापक आशीष चटर्जी ने कहा कि सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय ने एक बहुत अच्छी पहल की है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समन्वयक कविता साल्वे ने जिले में बच्चों के लिये संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की और कहा कि दृष्टिबाधितों को कंप्‍यूटर प्रशिक्षण हेतु उनकी टीम द्वारा परामर्श दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम मैनेजर मनोज धावड़िया ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button