राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन, मेदांता से पिता का पार्थिव शरीर लेकर सैफई के लिए निकले अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है. उन्होंने आज सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर अंतिम सांस ली. मुलायम सिंह यादव को चेस्ट इंफेक्शन, यूरिन इंफेक्शन और सांस लेने में तकलीफ के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं, अखिलेश यादव मेदांता से पिता का पार्थिव शरीर लेकर सैफई के लिए निकल गए हैं.

गुरुग्राम: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है. मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर अंतिम सांस ली. मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था. 1 अक्टूबर की रात को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था. मेदांता के डॉक्टरों का पैनल मुलायम सिंह यादव का इलाज कर रहा था.

अखिलेश यादव मेदांता से पिता का पार्थिव शरीर लेकर सैफई के लिए निकल गए हैं. जानकारी के अनुसार सैफई में ही मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार होगा.मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से मेदांता से सैफई के लिए ले जाया गया. यमुना एक्सप्रेस-वे से आगरा और फिर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से पार्थिव शरीर सैफई ले जाया जाएगा. जानकारी के अनुसार आगरा एक्सप्रेस-वे पर करहल कट से मैनपुरी सैफई रूट निर्धारित किया गया है.

इससे पहले मुलायम सिंह के निधन की खबर मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे थे. मुलायम सिंह यादवे के बेटे अखिलेश यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल  पहुंचे थे. इस दौरान रामगोपाल यादव, प्रतीक यादव और धर्मेंद्र यादव समेत परिवार के कई सदस्य अस्पताल में मौजूद रहे. मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर सुनते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मेदांता हॉस्पिटल पहुंचने लगे हैं. अस्पताल के बाहर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया था.

Mulayam Singh Yadav passes away

मुलायम सिंह का अंतम दर्शन करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह.

मुलायम सिंह यादव के निधन पर देश भर के नेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव ने ट्विवटर पर लिखा है कि, ‘मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे – श्री अखिलेश यादव.’

मुलायम सिंह यादव को नमन करते हुए गृह मंत्री अमित शाह और अखिलेश यदव.

मुलायम सिंह यादव 82 वर्ष थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे. मुलायम सिंह यादव को चेस्ट इंफेक्शन, यूरिन इंफेक्शन और सांस लेने में तकलीफ के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Mulayam Singh Yadav passes away

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button