दिल्ली शराब घोटाले में ED की छापेमारी, दिल्ली-NCR और पंजाब में 36 ठिकानों पर कार्रवाई
दिल्ली की नई आबकारी नीति सवालों के घेरे में है। ऐसे में उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मामले की CBI जांच की सिफारिश की थी। उनकी सिफारिश के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने बड़े पैमाने पर छापामार कार्रवाई शुरू की है

इसके अलावा ईडी ने आबकारी नीति में घोटाले के आरोपी विजय नायर को 20 अक्टूबर 2022 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसकी न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक थी। नायर आम आदमी पार्टी (आप) के संचार प्रभारी हैं। उसे दिल्ली सरकार की आबकारी नीति से संबंधित अनियमितताओं में उनकी भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को इवेंट कंपनी ओनली मच लाउडर (ओएसएल) के पूर्व CEO और आम आदमी पार्टी के वर्तमान संचार प्रभारी विजय नायर को दिल्ली आबकारी नीति की अनियमितताओं के सिलसिले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
उप राज्यपाल ने की थी जांच की सिफारिश
आपको बता दें कि दिल्ली की नई आबकारी नीति सवालों के घेरे में है। ऐसे में उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मामले की CBI जांच की सिफारिश की थी। उनकी सिफारिश के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने बड़े पैमाने पर छापामार कार्रवाई शुरू की है। वहीं शराब घोटाला केस को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी में ठन गई है। आप का कहना है कि भाजपा पार्टी की लोकप्रियता से बौखला गई है, इसीलिए छापेमारी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने मनीष सिसोदिया को डिप्टी सीएम के पद से हटाने की मांग की है



