मंदिर के बाहर गरीबों के साथ इस तरह पेश आने पर एकता कपूर ट्रोल, यूजर्स बोले पद्मश्री वापस लो
एकता कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की खबरों के बाद अब उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसके लिए उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

ब्रिटिशर्स के बाद सिर्फ बॉलीवुड सेलेब और हाई-क्लास लोगों को है गरीब लोगों को छूने से दिक्कत
बता दें एकता कपूर का ये वीडियो किसी मंदिर के बाहर का है, जहां वे गरीबों को फल बांटती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एकता कपूर को मंदिर के बार बैठे लोगों को फल तो बांट रही हैं लेकिन उनके इस दान या मदद का तरीका काफी खराब लग रहा है। वह दूर से ही फलों को फेंक कर उन्हें भेंट दे रही हैं ताकि किसी का भी हाथ उनसे से ना छू जाए। एक बुजुर्ग गरीब महिला को तो इतनी जल्दबाजी में फेंकते हुए फल देने की कोशिश की कि वो नीचे ही गिर गए। गरीबों के साथ इस तरह पेश आने की हरकत वाकई बेहद दुखी करती है। इस वीडियो को सैंकड़ों लोगो ने देखा और अब एकता के प्रति उनका गुस्सा फूट पड़ा है। एक नेटिजन ने लिखा, ब्रिटिशर्स के बाद सिर्फ बॉलीवुड सेलेब और हाई-क्लास लोग ही हैं जो गरीबों को अछूत समझते हैं।


