healthमनोरंजन

सीआईडी के अभिनेता दिनेश फड़नीस ने दुनिया को कहा अलविदा

एम. डी. आरिफ की रिपोर्ट……………

टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘सीआईडी’ में इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिनेश फड़नीस का निधन हो गया है। दिनेश कई दिन से अस्पताल में भर्ती थे। दिनेश फडनिस बीते कुछ दिनों से आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे। लेकिन मंगलवार को उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। दिनेश की मौत की उनके करीबी दोस्त और सीआईडी सीरियल में ‘दया’ का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी ने दी है। दयानंद शेट्टी, दिनेश के काफी करीब थे। एक्टर के जाने से उन्हें भी काफी दुख पहुंचा है।

दरअसल, पहले बताया गया कि अभिनेता दिनेश को दिल का दौरा पड़ा था। उनका 1 दिसंबर से मुंबई के तुंगा अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। दयानंद शेट्टी ने बताया कि उनका लीवर डैमेज हो गया है, जिसके बाद उनकी मौत की खबर सामने आई है। दयानंद शेट्टी ने मीडिया से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की। “हां, यह सच है कि वे अब हमारे बीच नहीं हैं। बता दें कि दिनेश फड़नीस के घर में उनकी पत्नी नैना और एक छोटी सी बेटी तनु हैं।

सीआईडी में इंस्पेक्टर बनकर मिली पहचान

दिनेश फडनिस की बात करें तो उन्हें पॉपुलर टीवी शो सीआईड से बड़ी पहचान मिली थी। इस शो में वो इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स के रोल में दिखे थे। उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। लेकिन सीआईडी के बाद दिनेश स्क्रीन से अचानक गायब हो गए थे। उनको लेकर ऐसी खबरें थीं कि एक्टिंग छोड़कर वो मराठी फिल्मों के लिए स्क्रिप्टस लिखने लगे थे। दिनेश के चाहनेवाले उन्हें फिर से स्क्रीन पर कमाल दिखाते देखना चाहते थे। लेकिन अफसोस इससे पहले ही दिनेश ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 57 साल की कम उम्र में दिनेश के यूं चले जाने से उनके फैंस का दिल टूट गया है। एक्टर का परिवार और करीबी दोस्त भी उनके जाने से काफी दुखी हैं। हर कोई दिनेश को नाम आंखों से याद कर रहा है और एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button