मनोरंजन

संजय कपूर की बर्थडे पार्टी में पत्नी संग शामिल हुए पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम, देखें अनदेखी तस्वीरें

संजय कपूर ने कल यानी 17 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उन्हें बॉलीवुड सितारों से लेकर फैन्स ने शुभकामनाएं दीं। संजय कपूर ने अपना जन्मदिन दुबई में मनाया।

मुंबई-  संजय  कपूर ने कल यानी 17 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उन्हें बॉलीवुड सितारों से लेकर फैन्स ने शुभकामनाएं दीं। संजय कपूर ने अपना जन्मदिन दुबई में मनाया, जहां उन्होंने एक शानदार पार्टी का आयोजन किया। इस मौक पर परिवार के सदस्यों के अलावा पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम अपनी पत्नी सारा भरवाना सहित मौजूद रहे। टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भी संजय  कपूर की इस पार्टी को अटेंड किया।

बर्थडे बैश में पहुंचे ये सितारे

संजय कपूर की बर्थडे पार्टी की अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। एक तस्वीर में संजय कपूर के साथ आतिफ असलम और उनकी पत्नी सारा हैं। दूसरी तस्वीर में संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे, आतिफ और सारा पोज दे रहे हैं। आतिफ ने इस मौके पर ब्लैक आउटफिट पहना था। जबकि उनकी पत्नी ने रेड कलर का ड्रेस कैरी किया। बता दें कि आतिफ ने बॉलीवुड फिल्मों में कई गानों को अपनी आवाज दी है। भारत में उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है।

सानिया पांडे और अनिल कपूर की तस्वीर

एक अन्य फोटो में सानिया मिर्जा, सारा भरवाना और अनिल कपूर हैं। इन सेलेब्स के अलावा पार्टी में फराह खान, अनिल कपूर, बोनी कपूर, शनाया कपूर, चंकी पांडे सहित अन्य मौजूद रहे।


दुबई होटल की तस्वीरें की थीं शेयर

सोमवार को कपूर परिवार के सदस्यों ने इंस्टाग्राम पर दुबई होटल की तस्वीरें शेयर की थीं और बर्थडे बैश की झलक दिखाई थी। संजय कपूर के साथ बोनी कपूर और परिवार के लोग डांस करते दिखे थे। एक वीडियो में सिंगर सुखबीर लाइव परफॉर्मेंस करते नजर आए। चंकी पांडे और सुखबीर ने गाना ‘इश्क तेरा तड़पावे’ गाया। जन्मदिन पर संजय ने एक बड़ा केक काटा। जहां उनके परिवार के सदस्य और दोस्त उन्हें चीयर करते दिखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button