छत्तीसगढ़

कैम्स कंपनी द्वारा 102 में भर्ती कैम्प के लिए युवाओं में दिखा उत्साह,मिला बेहतर सुविधा सरल प्रक्रिया!

कंपनी के मैनेजमेंट हेड प्रमोद पांडे से हुई बातचीत

एम. डी. आरिफ की रिपोर्ट……………

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपने नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए अंतिम छोर तक के व्यक्तियों के लिए 102 वाहन की सुविधा दी जाती है, इसके संचालन के लिए कैम्स कंपनी को टेंडर दिया गया है कंपनी द्वारा 102 वाहन के लिए ड्राइवर भर्ती के लिए कैम्प लगाया गया जिसमें हजारों की संख्या में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने आवेदन किया , टेंडर कंपनी द्वारा युवाओं के लिए बेहतर व सरल प्रक्रिया के तहत आवेदन जमा करना एवं इंटरव्यू के लिए राजधानी रायपुर के इंदौर स्टेडियम में व्यवस्था की गई थी जहां पर छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं ने 13 सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक आवेदन जमा किया है।

टेंडर कंपनी के मैनेजमेंट हेड प्रमोद पांडे से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि हमने पांच संभागों के अंतर्गत समस्त जिलों के लिए आवेदन मंगाया था जिसमें हर जिले से सैकड़ो की संख्या से युवाओं ने आवेदन किया है आवेदन की प्रक्रिया को हमने सरल व सुविधाजनक रखा था और पूरी पारदर्शिता के साथ आवेदन लिया गया है उन्होंने बताया कि सरकार से हुई सरकार से हुई टेंडर प्रक्रिया के अंतर्गत समझौता के अनुसार उम्मीदवारों से सिक्योरिटी मनी के रूप में 30,000 रूपए जमा कराए गए हैं जो की वापसी के योग्य है अगर किसी उम्मीदवार के द्वारा जब कभी भी काम छोड़ा जाएगा उसे वापस कर दिया जाएगा

 

टेंडर कंपनी द्वारा जिन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे जैसे इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता बीएससी नर्सिंग और ड्राइवर के लिए आठवीं कक्षा उत्तीर्ण (न्यूनतम) कमर्शियल लाइसेंस एवं दो वर्ष का ड्राइविंग अनुभव एवं टेलीकॉलर केवल रायपुर के लिए जिसके लिए योग्यता स्नातक व कंप्यूटर का ज्ञान (टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट) के हिसाब से लिया गया है जिसमें जगदलपुर संभाग के अंतर्गत कोंडागांव बस्तर दंतेवाड़ा सुकमा बीजापुर नारायणपुर कांकेर जिले के लिए आवेदन मांगे गए थे, सरगुजा संभाग के अंतर्गत सरगुजा बलरामपुर जशपुर कोरिया सूरजपुर महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर एवं बिलासपुर संभाग के लिए बिलासपुर गौरेला पेंड्रा मरवाही जांजगीर चांपा कोरबा मुंगेली रायगढ़ शक्ति सारंगढ़ विधायक जिले के लिए निविदा मांगे गए थे दुर्ग संभाग में बालोद बेमेतरा दुर्ग कबीरधाम खैरागढ़ छुई खदान गंडई मौला मानपुर अंबागढ़ चौकी राजनांदगांव एवं रायपुर संभाग के लिए बलौदा बाजार धमतरी गरियाबंद महासमुंद रायपुर के लिए आवेदन मांगे गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button