छत्तीसगढ़

वार्ड 30 में जन समस्या निवारण शिविर से वार्ड वासियों को मिला लाभ!

शंकर नगर वार्ड 30 में प्रातः 10 बजे से शिविर प्रारम्भ हुआ पार्षद सुमन राम प्रजापति ने बताया इस दौरान वार्ड पार्षद सुमन राम प्रजापति ने बताया कि वार्ड के ही स्व सहायता समूह की बहनो को 6 लाख का चेक प्रदान किया गया ।साथ ही जितेंद्र महानन्द को व्यापार हेतु पचास हजार की साहायता राशि प्रदान की गई ,इसके अलावा अनेको हितग्राहियो को तत्काल राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड बना कर दिया गया,साथ ही साथ राजस्व कार्य, नल जल बिजली से सम्बंधित कार्य भी तत्काल किये गए।इसके अलावा उपस्तिथ समस्त जनो को कपड़े का थैला भी वितरित किया गया जिससे प्लास्टिक का उपयोग कम से कम हो।

 

इस अवसर पर ज़ोन क्रमांक 03 के जोन अध्यक्ष डॉ. प्रमोद साहू, पार्षद सुमन राम प्रजापति,ज़ोन कमिश्नर जशदेव बामबरा,राकेश अवधिया,महादेव रक्सेल, पूनम साहू,अंजली बारले,टिकेंद्र वर्मा, फ़राज़ फारूकी,सुधीर चौबे, सुनील परेतकर,गुड्डू वर्मा,हरिवंश वर्मा,अनूप वर्मा,श्रवण मिश्रा,जीवेंद्र वर्मा, आकाश बलानी, राम तांडी, महेन्द्र धनकर,भारती यादव,आशु अग्रवाल, जमीला खान, कीर्ति शर्मा, सहित सभी ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

Related Articles

Back to top button