2. लापरवाही का नतीजा : ट्रेन से गिरकर एक यात्री की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़. ट्रेन से यात्रा करने के दौरान गेट पर खड़ा एक यात्री अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार डभरा थाना क्षेत्र के चुराभाठा निवासी दीपक चौहान पिता ग्रहनलाल चौहान (21 वर्ष) भूपदेवपुर मोनेट कंपनी में काम करता था, इस दौरान गुरुवार को सुबह किसी काम से रायगढ़ आया था। यहां काम निपटने के बाद शाम को करीब 3.30 बजे रायगढ़ से भूपदेवपुर जाने के लिए बीआर ट्रेन से जा रहा था।
इस दौरान जब ट्रेन रायगढ़ से निकली तो उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया, जिससे बात करने के लिए गेट पर खड़ा हुआ था, इस दौरान मोदीपारा-सोनियानगर के पास अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे कमर से कट गया, लेकिन उसकी सांसे चल रही थी, इसी बीच कोई दूसरी ट्रेन गुजरी तो उसके चपेट में आकर फिर से कट गया, जिससे उकसी मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोतरारोड पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौँप दिया है। साथ ही मामले को जांच में लिया है।



