छत्तीसगढ़
रायपुर में हादसा.. तलघर के लिए खोदे गए गड्ढे में दो बच्चे डूबे, दोनों की मौत !
क्या नगर निगम प्रशासन रायपुर लापरवाह लोगों पर करेगी कार्रवाई जनता का है सबसे बड़ा सवाल?

सैय्यद सफीक की रिपोर्ट …..
रायपुर। राजधानी रायपुर के लाखेनगर में निर्माणाधीन तलघर में बच्चे डूब गए। खबर है कि दोनों की मौत हो गई। बच्चों का नाम मोहम्मद आवेश और आबिद खत्री है। सूचना पर आजाद चौक थाना पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
बता दें कि जिस जगह यह हादसा हुआ वहां तलघर के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया था। इसी गड्ढा में बारिश का पानी भरा हुआ था। वहीं आज मोहम्मद आवेश और आबिद खत्री दोनों इसी गड्ढे में डूब गए। बताया जा रहा है कि बच्चों को डूबते हुए देखकर एक युवक बचाने के लिए गढ्डे में निकालने के लिए कूदा भी। एक-एक कर दोनों को बाहर निकाला गया। एक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया वहीं दूसरे की अस्पताल में मौत हुई।
दो बच्चों की मौत की खबर से इलाके में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार डूबने वाले दोनों बच्चों की उम्र 10 वर्ष से कम बताई जा रही है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा हैं। वहीं बच्चों के घरों में मातम का माहौल है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।




