राष्ट्रीय

तेलगु भाषी आम्बेडकरवादी लोगों की ताकत से आंध्रप्रदेश और तेलंगाना सरकार ने डा अम्बेडकर जी भव्य प्रतिमाये स्थापित की – डा मोहनलाल पाटील

आंध्र प्रदेश – विशाखापत्तनम : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आंबेडकर) आंध्र प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बडू कल्याणराव की अध्यक्षता में एवं सम्मेलन के मुख्य अतिथि डा मोहनलाल पाटील की उपस्थिति में संपन्न हुआ। आंध्र प्रदेश के प्रदेश के नेताओ में पी.अंजय्या , पिट्टा वरा प्रसाद, एस.डेविड राजु, मिक्का वेंकटेश्वर राव, सरस्वती, गौतम बाबु, गंजी पुर्णिमा, पी व्ही गिरधर, वाय.हरिबाबु तथा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा गोजु पाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री कुवरलाल रामटेके, उड़िसा के प्रभारी श्री महेन्द्र मडामे जी ने संबोधित किया।

आंध्रप्रदेश के सभी जिलों से बढी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस सम्मेलन में दि बुध्दिस्ट सोसायटी आफ इंडिया, समता सैनिक दल के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि डा मोहनलाल पाटील ने संबोधित करते हुये कहा कि तेलगु भाषी आम्बेडकरवादी लोगों की सक्रियता और पावर की वजहासे आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भव्य प्रतिमाये स्थापित की गई। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जगनमोहन रेड्डी एवं तेलंगाना के पुर्व मुख्यमंत्री श्री चंद्रशेखर राव का आभार व्यक्त सम्मेलन में किया गया। पार्टी आंध्रप्रदेश में अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। भाजपा विरोधी दल का पार्टी समर्थन करेगी। संविधान विरोधी एवं प्रजातंत्र विरोध भाजपा का संपूर्ण देश में रिपब्लिकन पार्टी विरोध करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button