अपराधराष्ट्रीय

शादी के पांच साल बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर तीन बच्चों के साथ मां ने जहर खाया

तीन बच्चे और शादी को करीब पांच साल का वक्त बीत जाने के बाद भी जब पति और ससुरालवालों के ताने और प्रताड़ना खत्म नहीं हुई तो महिला ने अपने तीनों बच्चों के साथ जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की।

10 जून 2017 को हुई थी शादी

घटना सीधे जिले के तरका (झरिया) गांव की है, जहां रहने वाली निर्मला की शादी 10 जून 2017 को लीलामणि के साथ हुई। बताया गया है शादी के बाद ही सास, ननद व पति लीलामणि जायसवाल द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज में 60 हजार रुपए और बाइक की मांग की जा रही थी। तंग आकर पीड़िता ने 21 जुलाई को महिला थाना में शिकायती आवेदन दिया, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों में आपसी सुलह कराई थी। लेकिन, कुछ दिन बाद उसे फिर प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला थाना में दिए शिकायती आवेदन के अनुसार ससुराल वाले लगातार उसे प्रताड़ित कर उसके साथ अक्सर मारपीट करते थे और साथ ही दूसरी शादी भी कर लेने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया गया था। ननदोय रामकृपाल जायसवाल निवासी बहरी भी इन लोगों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करता था और दूसरी शादी करा देने की धमकी देता था। रोज होने वाली इसी प्रताड़ना से तंग आकर निर्मला ने तीनों बच्चो शुभम (1 वर्ष), समन (2 वर्ष) तथा सत्यम (4 वर्ष) के साथ खुद भी जहर खा लिया।

ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

बहरी थाना प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि तात्कालिक रूप से पीड़िता ने जिनके नाम बताए हैं, उन पर दहेज प्रताड़ना का मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। महिला की हालत में सुधार होने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button