महासमुंद
जो वादा किया उसे निभाया… सड़क निर्माण के लिए विधायक नंद ने किया भूमिपूजन..

अमन प्रकाश/विकास नंद/
- विधानसभा क्षेत्र सरायपाली के क्षेत्र वासियों के लिए विशेष दिन रहा ग्रामीणों के द्वारा बहुत ही लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी जो आज इन सपनो को किस्मतलाल नंद उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं विधायक सरायपाली के कर कमलों से भूमिपूजन कर लोगो को सौगते दी (1)केना से टेंगनापाली पहुंच मार्ग लंबाई 2.20 किमी स्वीकृत राशि 272.63 लाख रु, (2) बोंदा से नवापाली पहुंच मार्ग लंबाई 4.10 किमी स्वीकृत राशि 538.18 लाख रु, (3) नवागढ़ डंगनिया से तिलाईपाली पहुंच मार्ग लंबाई 3.12 किमी स्वीकृत राशि 293 करोड़, माननीय विधायक जी ने अपने उद्बोधन में कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मिल के इन सड़कों को बजट में जुड़वाया था
-
जो आज राशि स्वीकृति के साथ भूमिपूजन हो रहा है जल्द ही आस पास के ग्रामीणों को आने जाने में सड़क बन जाने से लाभ मिलेगा लोगो असुविधा से निजात मिलेगी साथ ही मंच के माध्यम से मुख्यमंत्री को इसके लिए धन्यवाद भी दिया इस अवसर पर साथ में हेमसागर पटेल सोसायटी अध्यक्ष बोंदा विवेक अग्रवाल मंडी उपाध्यक्ष सरायपाली, केना टेंगनापली बोंदा तिलाईपाली नवागढ़ के सरपंच पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासीयो की उपस्थिति रही।



